Begin typing your search above and press return to search.

इस राज्य के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: सरकारी कर्मचारियों को अप्रैल माह से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, बढ़ा महंगाई भत्ता....

इस राज्य के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: सरकारी कर्मचारियों को अप्रैल माह से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, बढ़ा महंगाई भत्ता....
X
By NPG News

भोपाल 15 मार्च 2022. मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को 1 अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे उनका वेतन 1,731 रुपये से 23 हजार 617 रुपये तक बढ़ जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनका महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ गया है। एक अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलना शुरू हो जायेगा। कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता में वृद्धि को मंजूरी दे दी गयी है।

भोपाल में मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान की सरकार की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

मध्यप्रदेश की सरकार ने राज्य में एंबुलेंस 108 की तर्ज पर पशुओं के लिए भी मोबाइल वाहन चलाये जायेंगे। डीए में वृद्धि और पशुओं के लिए मोबाइल वाहन चलाने समेत कई फैसलों को शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट ने मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में वृद्धि कर रिटर्न गिफ्ट दिया है। इस वृद्धि से प्रदेश में अलग-अलग ग्रेड पे के अनुसार वेतन में वृद्धि होगी। इससे करीब 8 लाख नियमित और संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को लाभ होगी।

Next Story