Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल मंगलवार: हनुमानजी की आज इन छह राशियों पर रहेगी कृपा, दुखों से दिलाएंगे छुटकारा... वहीँ इन राशि के लोगों को रहना होगा आज सतर्क

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 5 अप्रैल 2022। मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

मेष राशि

भाग्य पर निर्भर न रहें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें, क्योंकि भाग्य स्वयं बहुत आलसी है। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा - इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सोच-समझकर ही निवेश करें। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिससे प्रियजनों के साथ बहस होने की संभावना हो।

वृषभ राशि

आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज नवरात्रि के शुभ दिन मां दुर्गा आपको कार्य में सफलता दिलाएंगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। किसी खास काम के लिए आपको कोई नया आइडिया मिलेगा। व्यापार में तरक्की के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मिथुन राशि

आज आपको क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। आज आपकी बीमारियों के इलाज में पैसा खर्च होने की संभावना है। विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें जो आपके और आपके प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। दूर संचार के माध्यम से दूर-दूर तक संचार होगा और लाभ होगा।

कर्क राशि

आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आपको फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। देवी मां भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों को बेहतर बनाये रखेगी। देवी कुष्मांडा को नारियल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह राशि

आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। किसी काम में मित्र की मदद मिलने से आपका काम आसानी से बन जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना बन रही है। समाज में आपको आदर-सम्मान मिलेगा। मन में नया काम करने का विचार आयेगा। देवी कुष्मांडा के सामने घी का दीपक जलाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

कन्या राशि

आज आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। अगर कोई खास काम करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा देंगे। आज आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आज घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी का कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, धन में वृद्धि होगी।

तुला राशि

आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपको दूसरे लोगों से बहस करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ बातचीत में नरमी बरतना आपके रिश्ते के लिये फायेदमंद रहेगा । बच्चों के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे । बड़े-बुजुर्ग को अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए थोडा टहलना चाहिए। लवमेटस एक दुसरे को उपहार दें, रिश्तों में नयापन आयेगा। देवी कुष्मांडा को धूप दिखाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लोग आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। कुछ विचार आपको मुनाफा दिलाने में मदद करेंगे। आप माता-पिता के साथ देवी मां के मंदिर जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा। देवी कुष्माण्डा को पुष्प अर्पित करें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बनाएंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे । आज आप मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे। देवी कुष्मांडा को फल अर्पित करें, आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।

मकर राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। एक्स्ट्रा इनकम होने के आसार नजर आ रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे। इस राशि के साइंस के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा । आपको टीचर से पूरी तरह से मदद मिलेगी। आज बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर करेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ राशि

आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे । किसी भरोसेमंद व्यक्ति से आप अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। लवमेट्स आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। मां दुर्गा के मंदिर जाएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन राशि

आज आप अपनी कोई बात दूसरे के सामने खुलकर रख पायेंगे। आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे। इस राशि के सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका बिजनेस दूर-दराज तक फैलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जो आगे चलकर आपके लिये फायदा देगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। देवी मां को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Next Story