Begin typing your search above and press return to search.

CG-हेडमास्टर गिरफ्तार: स्कूल के ग्रुप में भेजे थे ये मैसेज, FIR के बाद हुए गिरफ्तार.... जानिए पूरा मामला

CG-हेडमास्टर गिरफ्तार: स्कूल के ग्रुप में भेजे थे ये मैसेज, FIR के बाद हुए गिरफ्तार.... जानिए पूरा मामला
X
By NPG News

बिलासपुर 4 अप्रैल 2022। स्कूल के ग्रुप में धर्म विशेष के खिलाफ मैसेज करना हेड मास्टर को महंगा पड़ गया। पुलिस ने धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने का मामला दर्ज कर प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में सन्चालित शासकीय कुदुदंड मिडिल स्कूल में राजेश दुबे हेड मास्टर के पद पर पदस्थ है। लॉक डाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्कूल के छात्रो का व्हाट्सएप ग्रुप भी बना हुआ था। ग्रुप में हेड मास्टर राजेश दुबे भी थे।

दो दिन पहले उन्होंने स्कूल के ग्रुप में एक धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी पोस्ट की थी। जिसे ग्रुप में जुड़े हुए बच्चो के परिजनों ने देखा। हेड मास्टर दुबे द्वारा की गई टिप्पणी को ग्रुप में जुड़े किसी सदस्य ने वायरल कर दिया। वायरल होने पर शिकायत पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस ने धारा 295(क) का अपराध दर्ज कर 62 वर्षीय शिक्षक राजेश दुबे पिता बालमुकुंद दुबे निवासी महामाया विहार को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story