Begin typing your search above and press return to search.

चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, दो कोच जलकर राख...

चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, दो कोच जलकर राख...
X
By NPG News

नईदिल्ली 5 फरवरी 2022. मेरठ में शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में भीषण आग लग गई. जैसे ही धमाके के साथ कोच से धुआं उठना शुरू हुआ यात्री कोच से बाहर आने लगे. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है. गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी

शुरूआती जांच में ट्रेन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. ऐसी भी जानकारी है कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने के चलते यह हादसा हुआ है. फिलहाल, हादसे के पीछे क्या कारण रहा ये तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा. आग लगने के कारण को जानने के लिए रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

वहीं दूसरी और बीते दिन शुक्रवार को ही ट्रेन को हादसों से बचाने के लिए कवच तकनीक का सफल प्रयोग किया गया. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, 'हमने ट्रेन के लिए कवच तकनीक विकसित की है. एक ही दिशा से आने वाली ट्रेनों का पता चलने पर कवच स्वचालित रूप से ब्रेक लगा देगा अगर दो ट्रेनें आगे-पीछे हैं तो दुर्घटना से बचने से कवच तकनीक पीछे वाली ट्रेन की गति स्वत: कम कर देगा. महज एक दिन बाद ही दुर्घटना की खबर सामने आ गई है.

नौचंदी को भी देर से निकाला गया. हादसे में राख हुई बोगी का निरीक्षण करने के लिए एडीआरएम विजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्‍होंने बारिकी से वहां निरीक्षण किया. हादसे के बाद यहां पर अफरातफरी मच गई थी. हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्‍या में लोग यहां पर पहुंच गए थे। फायर ब्रिगेड ने अभी दोनों बोगी को रेलवे को नहीं सौंपा. क्‍योंकि दोनों कोच में अभी धुआं निकल रहा है.

Next Story