Begin typing your search above and press return to search.

'बंद कर बे, $#&*# दिमाग खराब है क्या बे?' 'शर्म नहीं आती'... बीजेपी के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने पत्रकारों को दी गाली- दिल्ली तलब

बंद कर बे, $#&*# दिमाग खराब है क्या बे?  शर्म नहीं आती... बीजेपी के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने पत्रकारों को दी गाली- दिल्ली तलब
X
By NPG News

नईदिल्ली 15 दिसम्बर 2021। लखीमपुर खीरी में मदर चाइल्ड केयर सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी से जब एक पत्रकारों ने तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी उनके बेटे आशीष मिश्र पर हत्या की साजिश संबंधी धाराएं बढ़ाने पर सवाल किया तो वह आपा खो बैठे। तिकुनिया हिंसा मामले में बेटे आशीष मिश्रा को फंसते देख पत्रकारों के सवाल पर बौखलाए अजय मिश्रा टेनी ने मीडियाकर्मियों पर गुस्सा निकालते हुए उन्हें अपशब्द बोला है। इस बीच अजय मिश्रा का दिल्ली तलब कर लिया गया है। बताया जा रहा कि वे शाम 5.35 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे।

राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से जब बेटे आशीष मिश्रा पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यही सा#& जो मीडिया वाले हैं ना, एक निर्दोष आदमी को फंसाया है, शर्म नहीं आती है कितने गंदे लोग हैं.. हॉस्पिटल है, सब है, यह नहीं दिखाई देता है.'मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकार पर हाथ उठाने की कोशिश कीबुधवार को जब पत्रकारों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से एसआईटी रिपोर्ट से सवाल पूछा तो वह भड़क गए. उन्होंने कहा, 'जाकर एसआईटी से पूछो, ये तो तुम्हारे मीडिया वाले हैं न, इन्हीं सा#& ने एक निर्दोष आदमी को फंसाया है, शर्म नहीं आती है, कितने गंदे लोग हैं, क्या जानना चाहते हो... एसआईटी से नहीं पूछे..'

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक टीवी चैनल के पत्रकार ने मंत्री अजय मिश्रा टेनी से उनके बेटे पर बढ़ाई गई धाराओं को लेकर प्रतिक्रिया मांगी थी। सवाल पर भड़के मंत्री टेनी ने माइक झपट लिया और गालियां देते हुए फोन बंद करने के लिए कहा। मंत्री की पत्रकारों से तीखी बहस हुई। उन्होंने पूछा कि आखिर हमसे क्या जानना चाहते हो? एसआईटी ने धाराएं बढ़ाईं तो उनसे पूछो जाकर...चार्जशीट लग गई क्या? इसके बाद वह एक पत्रकार को मारने के लिए भी दौड़ते हैं। मंत्री का यह 'कारनामा' अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।


Next Story