एक साथ दो मॉडल की मौत: बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, दोनों की हुई मौत....कुछ देर पहले ही लिखा था- ये जाने का समय है

नईदिल्ली 1 नवम्बर 2021. मिस केरल प्रतियोगिता 2019 और साउथ इंडिया 2021 की विजेता रहीं एंसी कबीर (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई. एंसी कबीर के साथ ही मिस केरल 2019 की रनरअप रहीं अंजना शाजन (25) की भी जान चली गई है. दोनों कार में साथ में ही थीं. एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ. एंसी कबीर ने कुछ घंटे पहले Instagram पोस्ट में एक वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि ये जाने का समय है.
हादसा कोच्चि के पास वईटिला इलाके में हुआ है। पुलिस ने बताया कि कार कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल से टक्कर होने से बचाने की कोशिश में अचानक घूम गई और हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे हुआ है। कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा, 'उनके साथ कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह त्रिशूर के माला का रहने वाला है। हालांकि, घायल हुए अन्य एक व्यक्ति की हालत फिलहाल स्थिर है।' पुलिस का यह भी कहना है चालक के अलावा किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।
पुलिस को संदेह है कि कार में मौजूद लोगों में से केवल ड्राइवर ने ही सीटबेल्ट लगाई थी. एंसी कबीर और अंजना शाजन ने 2019 में मिस केरल कॉम्पटिशन में हिस्सा लिया था. एंसी इस प्रतियोगिता की विजेता थीं और अंजना दूसरे स्थान पर यानी रनर-अप रही थीं. वहीं, उत्तराखंड के देहरादून जिले में भी रविवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए.
