सब के अलग-अलग राम…CM भूपेश बोले- कुछ लोगों के लिए वोट दिलाने वाले, हमारे लिए गांधी-कबीर के राम हैं

रायपुर 7 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को इशारों-इशारों में भाजपा पर हमला किया। राम को जिस रूप में देखें उस रूप में दिखाई देते हैं। मजदूर, किसान के राम अलग हो सकते हैं। कुछ लोग वोट दिलाने वाले राम रूप में देखते हैं। हम लोग महात्मा गांधी के राम के रूप में देखते हैं। 15 साल सत्ता में रहकर राम के नाम पर सत्ता पा ली, लेकिन माता कौशल्या के लिए कुछ नहीं किया। राम सर्वकालिक हैं। कई लोग वैतरणी पार करना चाहते हैं, लेकिन बाद में कलई खुल जाती है। कालनेमि भी अपने स्वार्थ के लिए राम नाम जपे थे। भगवान राम के व्यक्तित्व के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका है। यहां का जनजीवन, संस्कृति का प्रभाव पड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना हृदय विदारक है। मंत्री के बेटे ने अन्नदाता को कुचला। उनकी फासीवादी मानसिकता है। अन्य घटनाओं से इसे जोड़कर नहीं देखा जा सकता। सीएम ने पूछा कि क्या डॉ. रमन सिंह और धरम लाल कौशिक लखीमपुर की घटना की निंदा करते हैं? क्या 15 साल में रमन सिंह नक्सल घटना के पीड़ितों से मिले। उनसे बात की। मैने बात की है। वर्चुअल और फिजिकल भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि
अपने भांजे को राम के रूप में देखते हैं। हमारी संस्कृति में राम रचे-बसे हैं। भांचा राम, वनवासी राम और शबरी के राम के रूप में मानते हैं। चंद्रखुरी में तीन दिन का कार्यक्रम होगा। रामायण मंडली, स्थानीय कलाकार और राष्ट्रीय कलाकार भी होंगे। मानस गान की टीम आएंगी।
