Begin typing your search above and press return to search.

मंत्रालय और डायरेक्ट्रेट में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, लाॅकडाउन खुलने पर कल से एक तिहाई कर्मचारी आएंगे, जीएडी ने दिया रोस्टर बनाने का निर्देश

मंत्रालय और डायरेक्ट्रेट में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, लाॅकडाउन खुलने पर कल से एक तिहाई कर्मचारी आएंगे, जीएडी ने दिया रोस्टर बनाने का निर्देश
X
By NPG News

NPG.NEWS
रायपुर, 6 अगस्त 2020। आज रात लाॅकडाउन समाप्त हो जाएगा। कल से बाजार समेत सरकारी कार्यालय भी खुल जाएंगे। मंत्रालय और डायरेक्ट्रेट में कल से कामकाज प्रारंभ हो जाएगा।
मंत्रालय और डायरेक्ट्रेट में पहले की तरह बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश बंद रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि कल से मंत्रालय और डायरेक्ट्रेट में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के एक तिहाई कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। इसके लिए विभाग प्रमुखों को रोस्टर बनाने कहा गया है। रोस्टन के आधार पर कर्मचारी मंत्रालय और डायरेक्ट्रेट आएंगे। अनुविभाग अधिकारी और उनसे उपर के सभी अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी।
जीएडी ने कोरोना के प्रोटोकाॅल के तहत मेन गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सेनेटाईजेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही बिल्डिंग के अंदर भी व्यापक साफ-सफाई रखने की हिदायत दी गई है।


ज्ञातव्य है, लाॅकडाउन के पहले डायरेक्ट्रेट भवन, जिसे इंद्रावती भवन के नाम से जाना जाता है, लेबर विभाग के एक कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई थी। इसी तरह मंत्रालय में भी पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद मंत्रालय और डायरेक्ट्रेट बिल्डिंग की कंप्लीट सेनेटाईजेशन किया गया।

Next Story