Yuvraj Singh : टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी के घर आई नन्ही मेहमान, दूसरी बार बने युवराज सिंह पिता, यहां देखिए तस्वीरें...

Yuvraj Singh : नईदिल्ली। भारत के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है। युवराज ने एक्स पूर्व में ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले, हेजल ने 26 जनवरी 2022 को बेटे को जन्म दिया था। युवराज और हेजल ने 2016 में शादी की थी।
दरअसल, अभिनेत्री हेजल कीच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने आज यानी 25 अगस्त को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी सबके साथ साझा की है। कपल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की। हेजल और युवराज दूसरी बार एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए अपनी बेटी ने नाम का भी खुलासा किया। युवराज और हेजल ने अपनी नन्ही राजकुमारी का नाम 'ऑरा' रखा है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'रातों की नींद उड़ चुकी हैं क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी ऑरा का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही हमारा परिवार पूरा हो गया है।' जैसे ही कपल ने यह खुशखबरी साझा की वैसे ही दोनों के फैंस और कई मशहूर हस्तियों ने पोस्ट पर कमेंट कर हेजल और युवराज को बधाई दी। पोस्ट पर ऋचा चड्ढा, तनीषा मुखर्जी, सानिया मिर्जा, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, किम शर्मा जैसे सितारों ने कमेंट किया। देखिए तस्वीरें...
बता दें साल 2022 में कपल के घर बेटे का जन्म हुआ था। युवराज और हेजल ने साल 2016 में परिवार और दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर मनमोहक पारिवारिक तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। हेजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री ने सलमान खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में अभिनय किया था। वह 2013 में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आई थीं।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
