Begin typing your search above and press return to search.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: क्लास में जंगली की तरह लड़े मायरा-मुक्ति, शो में हुआ फुल टू ड्रामा बाजा, देखिए

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 February 2026 Full Episode: हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में गुरुवार 19 फरवरी 2026 के एपिसोड (YRKKH) में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है. तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: क्लास में जंगली की तरह लड़े मायरा-मुक्ति, शो में हुआ फुल टू ड्रामा बाजा, देखिए
X

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode

By Gopal Rao

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में ड्रामा कभी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, वही 8 साल के ट्विस्ट में एक के बाद एक लगातार धमाका देखने को मिल रहा है. बीते एपिसोड (YRKKH Spoiler) में देखने के लिए मिला था कि, अभिरा फॉर्म भर देती है और प्रिंसिपल के पास चली जाती है. इसके बाद अरमान फॉर्म भरने उसी टेबल पर आता है और जैसे ही वह पैन मांग मांगता है तो अभिरा पीछे होकर पैन देती है. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज सीरियल के कहानी में आप देखेंगे कि मायरा और मुक्ति के ना होने से अभिरा और अरमान घर नहीं जाने का फैसला करते है, और वही दोनों ही काम में लग जाते है. वही दूसरी तरफ स्कूल के क्लास रूम में मायरा और मुक्ति एंट्री लेते ही एक-दूसरे को टशन दिखने से पीछे नहीं हटते है. इसी दौरान दोनों आपस में जंगली बिल्लियों की तरह लड़ने लग जाते है. मायरा और मुक्ति के लड़ाई के बीच टीचर की एंट्री हो जाती है फिर भी दोनों ही टीचर के सामने जमकर लड़ती रहती है, और दोनों के ऐसे देख टीचर जमकर उन्हें डांटती है, और माफी मंगवाती है. दूसरी तरफ हॉस्टल में डिनर टाइम होता है और हेल्थी खाना देखकर मुक्ति और मायरा मुंह बना लेती है. दोनों खा ही नहीं पाती.

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान मायरा के हॉस्टल पहुंच जाता है और वहां पर फ्यूज उड़ा देता है. वह मायरा से मिलने की कोशिश करता है और तभी वहां अभिरा भी पहुंच जाती है. दोनों अंधेरे में एक ही कमरे में होते हैं लेकिन एक दूसरे को देख नहीं पाते. हालांकि, उन्हें ये पता है कि उनके अलावा रूम में दूसरा शख्स भी है. वह काफी देर तक रूम में रहते हैं और फिर अरमान चला जाता है.

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story