Begin typing your search above and press return to search.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: मंडप में अभिरा को अकेला छोड़ भगेगा अरमान, शो में आया खौफनाक मोड़...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 20 September 2024 Full Episode: हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में शुक्रवार 20 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: मंडप में अभिरा को अकेला छोड़ भगेगा अरमान, शो में आया खौफनाक मोड़...
X
By Gopal Rao

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 20 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अभिरा और अरमान की शादी का वक्त आ गया है। रूही इस रिश्ते को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। रूही, अभिरा और अरमान की सगाई के वक्त से ही शादी तोड़ने में लगी हुई है। उसने अभिरा की मेडकिल रिपोर्ट दिखाकर शादी दोनों की लगभग तोड़ ही दी थी। हालांकि सारी मुश्किलों को पार करते हुए अरमान और अभिरा की शादी हो रही है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, बारात में अरमान अपने परिवार के साथ डांस करता है। इस दौरान वो विद्या को खोजता है। तभी एक रहस्यमयी इंसान अरमान के पास आता है। वो आदमी बताती है उसे रूही ने भेजा है। वो अरमान को एक वीडियो दिखाता है, जिसमें रूही उसे एक मैसेज देती है। उस वीडियो मैसेज के जरिए रूही, अरमान को ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगी। रूही कहती है अगर अरमान ने उससे शादी नहीं की तो वो अपनी जान ले लेगी। दुल्हन के गेटअप में सजी रूही, अरमान को फोन को धमकाती है। रूही कहती है अगर उसने उसे नहीं चुना, तो सुसाइड कर लेगी। अरमान ये सुनकर शॉक्ड हो जाएगा।

आगे देखेगे कि, अभिरा मंडप पर पहुंचती है और अरमान को नहीं देखकर चौंक जाती है। संजय ताना मारेगा कि अरमान मंडप पर नहीं आएगा। क्या रूही का प्लान अरमान फेल कर पाएगा। क्या अभिरा और अरमान की शादी होगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story