Begin typing your search above and press return to search.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: बेहोश होकर गिरेगी अभिरा, नन्हे मेहमान को लेकर अरमान पर उठेंगे ये सवाल...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 14 September 2024 Full Episode: हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में शनिवार 14 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: बेहोश होकर गिरेगी अभिरा, नन्हे मेहमान को लेकर अरमान पर उठेंगे ये सवाल...
X
By Gopal Rao

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 14 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अभिरा और अरमान अपने संगीत में जमकर डांस करते हैं और फिर सभी लोग डांस करने लगते हैं। अब लेटेस्ट एपिसोड में सभी लोग मिलकर दादी सा को नचाते हुए नजर आएंगे। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, अरमान और अभिरा के संगीत में रोहित अपनी दादी सा के पास जाता है और उन्हें नाचने के लिए मजबूर करता है, लेकिन दादी सा कमर दर्द का बहाना देकर वहां से आ जाती है, लेकिन सबको पता चल जाता है कि कावेरी पोद्दार झूठ बोल रही है। इसके बाद अभिरा अपने बी नानू से मदद मांगती है और फिर संगीत में अरमान के चारों भाई-बहन डांस करते हैं। इन चारों के साथ अभिरा-अरमान भी जमकर डांस करते हैं। तभी दादी सा की प्रोग्राम खत्म करने का ऐलान करती है, लेकिन मनीष गोयनका ढोल लेकर आ जाते हैं, लेकिन दादी सा किसी के कहने पर डांस नहीं करती। इस पूरे संगीत से रूही गायब रहती है। रोहित उसे शामिल होने के लिए कहता है, लेकिन रूही मना कर देती है। इन सबके बीच अभिरा संगीत में दादा सा की फोटो ले आती है, जिन्हें देखकर कावेरी पोद्दार डांस कर पड़ती है।

आगे देखेगे कि, अभिरा और अरमान के संगीत में सभी लोग डांस करते हैं। तभी अभिरा बेहोश होकर गिर जाती है और फिर भी लोग अभिरा को घर लेकर जाते हैं। यहां पर डॉक्टर अभिरा का चैकअप करती है। सभी लोग अभिरा के लि प्रार्थना करते हैं। दादी सा अरमान से नए मेहमान के आने का सवाल पूछती है, लेकिन अरमान ये सवाल सुनकर ही हैरान रह जाता है। इसके आगे डॉक्टर अभिरा को बिल्कुल ठीक बताकर चली जाती है, लेकिना डॉक्टर को अभिरा की टेंशन होती है और दोनों डॉक्टर की बातें विद्या सुन लेती है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story