Begin typing your search above and press return to search.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: शादी से पहले अक्षरा का खुलेंगे ये बड़ा राज, अभिमन्यु उठाएगा ये चौंकाने वाला कदम, यहां देखिए स्पोइलर एपिसोड...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: शादी से पहले अक्षरा का खुलेंगे ये बड़ा राज, अभिमन्यु उठाएगा ये चौंकाने वाला कदम, यहां देखिए स्पोइलर एपिसोड...
X
By Gopal Rao

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler : मुंबई। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने वाली है। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें बिरला और गोयनका परिवार के लोग धमाल मचाने वाले हैं। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर इस सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अक्षरा और अभिमन्यु साथ मिलकर गणेश की मूर्ति बनाते हैं और इस वजह से उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती।

दरअसल, सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि अक्षरा फंक्शन के बीच में गायब हो जाती है। वह कहीं चली जाती है। सब परेशान हो जाते हैं। वहीं अभिमन्यु उसे ढूंढने निकल पड़ता है। अक्षरा, अभिमन्यु के कॉल्स का जवाब नहीं देती है। ऐसे में अभिमन्यु को टेंशन होने लगती है। लेकिन, फिर अभिमन्यु को रोड के किनारे अपने फोन को जमीन से उठाते हुए अक्षरा दिखाई देती है। अभिमन्यु, अक्षरा के पास जाता है और कहता है, 'देखो अगर तुम्हें शादी नहीं करनी है तो तुम बता सकती हो'। इसके जवाब में अक्षरा कहेगी, 'मैंने कब कहा कि मुझे शादी नहीं करनी है?' अभिमन्यु कहेगा, 'फिर फंक्शन को बीच में छोड़कर...'। इस पर अक्षरा कहेगी, 'मुझे तुमसे कुछ जरूरी बात करनी थी इसलिए....मुझे तुम्हे अभिनव के बारे में कुछ बताना था।' इससे पहले एक प्रोमो आया था जिसमें दिखाया गया था कि डॉक्टर अक्षरा को फोन पर बताती है कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है। हो सकता है कि रविवार के दिन टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में अक्षरा, अभिमन्यु को यही बात बताएगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story