Begin typing your search above and press return to search.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler : क्या अभिनव को भूल जाएगी अक्षरा, मंजरी से करेगी ये चौंकने वाला वादा...यहां देखिए अपकमिंग एपिसोड...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler : क्या अभिनव को भूल जाएगी अक्षरा, मंजरी से करेगी ये चौंकने वाला वादा...यहां देखिए अपकमिंग एपिसोड...
X
By Gopal Rao

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler : मुंबई। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इस शादी में ढेर सारे ट्विस्ट भी आ रहे हैं। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की हर रस्म में ड्रामे हो रहे हैं। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि गणपति बप्पा की मूर्ति बनाने में काफी ड्रामा हुआ था और आखिर में वो मूर्ति ही खराब हो गई थी। सीरियल में ये सब ड्रामे अभी खत्म होने वाले नहीं है। अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की रस्में शुरू होंगी, जिसमें से अक्षरा अचानक गायब हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के इस सीरियल में ये सब होगा कैसा?...

अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अक्षरा और अभिमन्यु की हल्दी की रस्म की तैयारी हो जाती है और फिर गोयनका परिवार के लोग बिरला का स्वागत करते हैं। यहां पर अभिमन्यु अक्षरा की खूबसूरती में खो जाता है। इसके बाद हल्दी की रस्म शुरू होती है और मंजरी दोनों को एक धागा बांधती है, जिसके बाद वह घर से बाहर अकेले नहीं जा सकते। इसके बाद अभिमन्यु को पहले हल्दी लगती है। अक्षु भी अभिमन्यु को हल्दी लगाती है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अक्षरा अभिमन्यु को कुछ बात करने के लिए घर से बाहर बुलाती है, लेकिन अभिमन्यु किसी वजह से जा नहीं पाता। कुछ देर बाद तक जब घर में अक्षरा नहीं दिखती, तो सब टेंशन में आ जाते हैं। इस मौके पर सुरेखा और मुस्कान सबके दिमाग में ये बैठाने की कोशिश करती है कि अक्षरा अपनी ही शादी से भाग गई। सुरेखा तो साफ तौर पर बोलती है कि अक्षरा अभिनव की याद में कसौली चली गई होगी। मुस्कान भी इस बात का पूरा फायदा उठाती है और अभिमन्यु से बहस कर लेती है। हालांकि, अभिमन्यु अक्षरा पर अपना पूरा भरोसा दिखाता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे देखने के लिए मिलेगा कि इस पूरे ड्रामे के बीच अक्षरा अभिमन्यु को फोन करती है। तब उसकी आवाज बहुत धीरे होती है और अभि समझ जाता है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। अक्षरा फोन पर सिर्फ अभिनव का नाम ले पाती है, जिस वजह से अभिमन्यु तोड़ा टेंशन में आ जाता है। इसके बाद अक्षु का फोन कट जाता है और सुरेखा एक बार फिर अपना राग गाना शुरू हो जाती है, लेकिन अभिमन्यु सब बातों को छोड़कर अक्षरा को ढूंढ़ने निकल जाता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story