Begin typing your search above and press return to search.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: खतरे में पड़ी आरोही की इज्जत, क्या अक्षरा अपनी बहने के लिए उठाएंगी आवाज...देखिए वीडियो...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: खतरे में पड़ी आरोही की इज्जत, क्या अक्षरा अपनी बहने के लिए उठाएंगी आवाज...देखिए वीडियो...
X
By Gopal Rao

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler : मुंबई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया ट्विस्ट आने वाला है। गुरुवार के दिन टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा और अभिमन्यु की मेहंदी रस्म में खूब तमाशा होगा। इस बार ये तमाशा अक्षरा या अभिमन्यु की वजह से नहीं बल्कि आरोही की वजह से होगा। आरोही का दावा सबको हैरान कर देगा। इतना ही नहीं, बिड़ला परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पढ़िए इस अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में...

दरअसल, सामने आए प्रोमो की शुरुआत अक्षरा और अभिमन्यु से होती है। दोनों के हाथों में प्यार की मेहंदी लगती है। अक्षरा अपने हाथों में अभिमन्यु का नाम लिखवाती है। वहीं अभिमन्यु अपने हाथों में अक्षरा का नाम लिखवाता है। दोनों खुश भी रहते हैं और थोड़े अनकम्फर्टेबल भी। इसी बीच मंजरी और महिमा का भाई आरोही को छेड़ने की कोशिश करता है। आरोही डर जाती है। उसे समझ नहीं आता है कि वह क्या करे। अक्षरा के सामने मामाजी का असली चेहरा आ जाता है। वह मामाजी और आरोही को साथ में देखकर भड़क जाती है। वह आरोही के पास जाती है और उससे बात करती है। वह कहती है, 'चल आरू इन्हें बता देते हैं कि जब दो बहने मिलती हैं तब इनके जैसे घटिया लोग अपने पैदा होने पर भी शर्म करते हैं। इसके बाद, आरोही सबके सामने मामाजी के गाल पर जोरदार तमाचा मारती है। आरोही की हरकत पर हर कोई हैरान रह जाता है। मंजरी और महिमा के तो पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story