Begin typing your search above and press return to search.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अक्षरा का खुला पोल-पट्टी, इस खबर को सुन अभिमन्यु लेगा ये बड़ा फैसला, देखिए स्पोइलर शो...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अक्षरा का खुला पोल-पट्टी, इस खबर को सुन अभिमन्यु लेगा ये बड़ा फैसला, देखिए स्पोइलर शो...
X
By Gopal Rao

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler : मुंबई। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में मेहंदी रस्म के बाद अब संगीत में भी तमाशा होगा। मेकर्स ने बहुत पहले एक प्रोमो जारी किया था जिसमें अक्षरा की प्रेग्नेंसी वाला सच दिखाया गया था। आखिरकार, वो सच सामने आ गया। सामने आए नए प्रोमो के मुताबिक, शुक्रवार के दिन टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में अक्षरा की प्रेग्नेंसी वाला ट्विस्ट दिखाया जाएगा। प्रोमो में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि अक्षरा कि प्रेग्नेंसी की खबर जानने के बाद अभिमन्यु का क्या रिएक्शन होगा।

दरअसल, मेहंदी रस्म में हुए तमाशे के बाद सभी लोग हैरान रह जाएंगे। सुजीत मामाजी की सच्चाई जानने के बाद मंजरी और महिमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। लेकिन, फिर भी सभी लोग अक्षरा और अभिमन्यु के संगीत में खुशी-खुशी शामिल होंगे। अभीर अनाउंस करेगा कि संगीत में सभी लोग 90 के गानों पर डांस करेंगे। प्रोमो के मुताबिक, सबसे पहले बड़ी मां और बड़े पापा स्टेज पर आएंगे। जब सभी लोग बड़े पापा और बड़ी मां का डांस एन्जॉय कर रहे होंगे तभी एक व्यक्ति आएगा और आरोही को रिपोर्ट्स देकर चला जाएगा। आरोही रिपोर्ट्स चेक करेगी। रिपोर्ट्स में लिखा होगा कि अक्षरा प्रेग्नेंट है। आरोही हैरान रह जाएगी। वह अक्षरा के पास जाएगी और उससे सवाल करेगी। अभिमन्यु रिपोर्ट्स देखने के बाद भड़क जाएगा। वह रिपोर्ट्स को फाड़कर फेंक देगा और गुस्से में शादी कैंसिल कर देगा। अभिमन्यु का फैसला सुनने के बाद अक्षरा दंग रह जाएगी। देखिए वीडियो...

कुछ लोग अभिमन्यु का रिएक्शन देख हैरान रह गए हैं। वहीं अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले अभिनेता हर्षद चोपड़ा के फैंस का कहना है कि प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट पढ़ने के बाद आरोही ये सब सोचेगी। ये उसकी कल्पना है। असल में अभिमन्यु ऐसे रिएक्ट नहीं करेगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story