Begin typing your search above and press return to search.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 June 2023: कायरव की शादी में मंजरी की एंट्री, उड़े अक्षरा के होश , अभीर के सामने आएगा सच?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 June 2023: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त कायरव और मुस्कान की शादी की तैयारी चलती हुई नजर आ रही है। सीरियल के अंदर जहां लड़के वालों की तरफ से अक्षरा और अबीर होने वाले हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 June 2023:  कायरव की शादी में मंजरी की एंट्री, उड़े अक्षरा के होश , अभीर के सामने आएगा सच?
X
By Ragib Asim

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 June 2023: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त कायरव और मुस्कान की शादी की तैयारी चलती हुई नजर आ रही है। सीरियल के अंदर जहां लड़के वालों की तरफ से अक्षरा और अबीर होने वाले हैं। वहीं, लड़की वालों की तरफ से अभिमन्यु अभिनव के साथ दिखाई देगा। ऐसे में फुल ड्रामा तो होना बनता ही है। आज का आने वाला एपिसोड भी काफी मजेदार होने वाला है। सीरियल के अंदर दिखाया जाएगा कि गोयनका परिवार कसौली पहुंच जाता है। वहां पर जाते ही उनका अभिमन्यु के घर को देखकर रंग उड़ जाता है। अक्षरा वहीं, सभी का स्वागत खुशी के साथ करती हुई दिखाई देती है। इस दौरान वो हिमाचल की ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए दिखाई देते हैं।

अक्षरा, अभिमन्यु, मुस्कान और अबीर चारों मिलकर गोयनका परिवार का स्वागत हिमाचली डांस करते हुए दिखाई देते हैं। सभी लोग एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश होते हैं। इसके अलावा सीरियल की कहानी में आगे दिखाया जाता है कि आरोही को बड़े पापा समझाते हैं कि उसके लिए कसौली जाना कितना मुश्किल है। बड़े पापा से बातचीत करने के बाद आरोही मिलकर कसौली पहुंच जाती है। इसके बाद सीरियल के अंदर आगे दिखाया जाता है कि आरोही के दुख को कायरव समझता है और उसे समझते हुए गले लगा लेता है। इसके बाद अक्षरा भी उनके साथ शामिल हो जाती है। भाई-बहन का प्यार देखकर अभिमन्यु औऱ अभिनव भी इमोशनल हो जाते हैं।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जब सभी घरवाले खुशियां मना रहे होते हैं तब रूही और अबीर सभी को बताते हैं कि मंजरी भी शादी में आने वाली है। ये सुनकर अक्षरा के होश उड़ जाते हैं। वैसे सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि बात करें तो टीवी टीआरपी की दुनिया में ये सीरियल काफी ज्यादा धमाल मचाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story