Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: अस्पताल में एडमिट होगा अरमान, टीवी सीरियल में अब आया ये जबरदस्त मोड़...
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 December 2024 Full Episode: हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में शुक्रवार 13 दिसंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 December 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अभिरा के गायब होते ही रूही बौखला जाएगी। रूही फैसला करेगी कि वो अभिरा को सबक सिखाकर रहेगी। रूही सबसे पहले अरमान को खरीखोटी सुनाएगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
सीरियल में, अभिरा रोती है और अरमान पर आरोप लगाती है कि उसने उसका भरोसा तोड़ दिया। वह कहती है जिस आदमी से वह सबसे प्यार करती है, उसने ही उसका यकीन तोड़ दिया। अरमान चुपचाप उसकी बातें सुनता है और स्वीकार करता है कि उसने उसका भरोसा तोड़ा। पूरा परिवार दोनों को ऐसे रोते देख दुखी हो जाता है। दूसरी तरफ मनीष एक बड़ा कदम उठाता है और अपने वकील को अरमान और अभिरा के लिए तलाक के पेपर्स बनाने के लिए कहता है।
आगे देखेगे कि, अरमान के मन में उथल-पुथल चल रहा है। वह तनाव में आ जाता है और इसकी वजह से उसकी सेहत पर असर पड़ जाता है। वह गिर जाता है और चोट लग जाती है। उसकी हालत गंभीर हो जाती है और उसे अस्पताल में एडमिट कराया जाता है। अब देखना है कि अभिरा उसके पास वापस आती है। क्या उनका रिश्ता टूटने से बचेगा। क्या होगा आगे।