Begin typing your search above and press return to search.

वर्ल्ड कप में नोरा फतेही का छाया जादू, जेनिफर लोपेज और शकीरा के साथ लगाए ठुमके...देखें

वर्ल्ड कप में नोरा फतेही का छाया जादू, जेनिफर लोपेज और शकीरा के साथ लगाए ठुमके...देखें
X

Nora Fatehi

By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस और खूबसरूती से पूरे देश में अपना नाम कर चुकी हैं। एक डांस शो से शुरूआत करने वाली नोरा को आज देश में ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन नोरा अब वर्ल्ड वाइड भी अपनी पहचान बनाने जा रही हैं।

दरअसल, नोरा फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करती दिखेंगी। नोरा को फीफा वर्ल्ड कप के एन्थम सॉन्ग में शामिल किया गया है। वह इस गाने में डांस करती और गाना गाती नजर आएंगी। गाने का रिलीज डेट भी तय है। सात सितंबर को यह गाना ऑफिशियली रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद नोरा ने दी है। इस मामले में नोरा शकीरा और जेनिफर लोपेज के क्लब में शामिल हो गई हैं। शकीरा ने 2010 फीफा वर्ल्ड कप का एन्थम सॉन्ग 'वाका-वाका' में परफॉर्म किया था और वह गाना भी गाया था। वहीं, जेनिफर लोपेज 2014 में ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्ड कप के एन्थम सॉन्ग 'वी आर वन' में रैपर पिटबुल के साथ नजर आई थीं। नोरा फीफा वर्ल्ड कप में भारत और साउथ ईस्ट एशिया का प्रतिनिधित्व करने वालीं एकमात्र एक्टर हैं। देखिए वीडियो...

Next Story