विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर रेड ड्रेस में बोल्ड फोटोशूट ने मचाई हलचल, फिर अपनी अदाओं पर फिसला लाखों का दिल... देखें फोटोज

मुंबई 16 नवंबर 2021 I विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर अपनी अदाओं को लेकर अक्सर लाइमलाइट लूटती हैं. 'Oru Adaar Love' फिल्म के एक सीन में अपनी अदाओं के जरिए रातों-रात पूरी दुनिया में मशहूर होने वाली विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) जब भी कोई पोस्ट शेयर करती हैं, हमेशा ही वायरल हो जाती हैं. इन दिनों वे अपने बोल्ड फोटोशूट से लाखों लोगों का अटेंशन ले रही हैं. यहां हम आपको प्रिया की कुछ अनदेशी तस्वीरें दिखा रहे हैं. आजकल प्रिया अपने काफी फोटोशूट करवा रही हैं. लेटेस्ट तस्वीरों में प्रिया काफी बदली दिख रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट कराया है जिसमें वे पिंक कलर के डीप नेक वाले ब्लाउज और साड़ी पहने हुए दिख रही हैं.
रेट्रो लुक को यूनीक में दर्शाने के लिए प्रिया ने इयरिंग की बजाए गले में हैवी नेकलेस पहना और कान में एक गुलाब को संवारा. पिंक रोज प्रिया के रेट्रो लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.इस तस्वीर में प्रिया ने गले के पास गुदे हुए अपने टैटू को फ्लॉन्ट किया है. प्रिया अपनी इन तस्वीरों लाखों लोगों का दिल जीत रही हैं. उनके चाहने वालों को भी बड़ी बेसब्री से एक्ट्रेस के नए-नए फोटोज का इंतजार रहता है.
नया फोटोशूट प्रिया के चाहने वालों के बीच छाया हुआ है. यहां रेड कलर की डिजाइवर लहंगे में प्रिया और भी गजब ढा रही हैं.तस्वीर में प्रिया काफी बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं.
