कौन है ये छोटी दीपिका, जिसने कॉपी कर डाला 'रामलीला', फिल्म का ये सीन... देखें VIDEO

कौन है ये छोटी दीपिका, जिसने कॉपी कर डाला रामलीला, फिल्म का ये सीन... देखें VIDEO
X

मुंबई 9 फरवरी 2022 I बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने मजेदार पोस्ट से फैन्स का भरपूर एंटरटेनमेंट करते हैं. रणवीर का हर एक पोस्ट वायरल भी खूब होता है. रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बार फिर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिस वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं. रणवीर सिंह ने ट्विटर पर एक छोटी बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फिल्म 'रामलीला' के डायलॉग पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने बच्ची के टैलेंट की तारीफ भी की है. रणवीर सिंह ने मौज ऐप पर 10 मिलियन फॉलोअर्स वाली नन्ही स्टार राशि के वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं, 'लीला जैसी कोई नहीं!!! अपने इस मिनी वर्जन को देखो. एक्सप्रेशन से प्यार हो गया है.' रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट में अपनी पत्नी यानी दीपिका पादुकोण को टैग भी किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची ने ठीक वैसा ही गेटअप लिया है, जैसा फिल्म 'रामलीला' में दीपिका पादुकोण का था. बच्ची इस वीडियो में जिस तरह से एक्टिंग कर रही है, उसे देखने के बाद आप भी इसे बॉलीवुड की फ्यूचर सुपरस्टार कहने लगेंगे.

फिल्म में ये डायलॉग दीपिका पादुकोण ने बोला था। फिल्म की कहानी दो ऐसे प्रेमियों के बारे में थी जो बाद में अपने गुटों का समर्थन करने के चक्कर में एक दूसरे के ही खिलाफ हो जाते हैं। रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लड़की को दीपिका पादुकोण का मिनी वर्जन बताया है। रणवीर सिंह ने लिखा, 'लीला जैसी कोई नहीं। चलो तुम्हारा मिनी वर्जन देखते हैं।' रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को इस वीडियो में टैग करते हुए लिखा, 'एक्सप्रेशन्स बहुत कमाल के लगे।' रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हैश टैग #chotideepika लिखा है। रणवीर सिंह का इस वीडियो को शेयर ही करना था कि फैंस ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए और ढेरों यूजर्स ने दीपिका के फिल्म में काम और लड़की के काम की तारीफ की है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के करंट वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 83 ब्लॉकबस्टर हिट रही है और अब फैंस को उनकी अगली फिल्म 'जयेश भाई जोरदार' का इंतजार है। वहीं बात करें अगर दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म की तो वह जल्द ही फिल्म 'गहराइयां' में काम करती नजर आएंगी।

Tags

Next Story