Begin typing your search above and press return to search.

रिया कपूर से क्या पर्सनल चैट करती हैं करीना, ऐसी बातें पढ़कर आ जाएगा मजा... देखें वॉट्सऐप मैसेज

रिया कपूर से क्या पर्सनल चैट करती हैं करीना, ऐसी बातें पढ़कर आ जाएगा मजा... देखें वॉट्सऐप मैसेज
X
By NPG News

मुंबई 7 जनवरी 2022 I करीना कपूर खान और रिया कपूर की आपस में अच्छी बॉन्डिंग हैं. दोनों ही खाने-पीने की शौकीन है, इसलिए कई बार एक दूसरे के साथ पार्टी करती नजर आती हैं. अनिल कपूर की लाडली बेटी रिया फिलहाल कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित हैं और क्वारंटीन में समय बिता रही हैं. ऐसे में उन्होंने बेबो के लिए खास तोहफा भेजा. लेकिन इससे पहले दोनों के बीच व्हाट्सअप पर चैट हुआ, जिसे करीना ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.करीना के पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. अब जैसे हाल ही में उनका पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट की सबसे मज़ेदार बात ये है कि न तो इसमें एक्ट्रेस की ख़ुद की कोई तस्वीर है और ना ही उनके बच्चों कि, बल्कि इस पोस्ट में तो एक्ट्रेस ने अपनी अजीज़ दोस्त और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर की चैट लीक कर दी है जो कि काफी फनी है.


करीना कपूर और उनकी वीरे रिया कपूर के बीच मजेदार चैटिंग सामने आई है। करीना ने खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें रिया करीना को टेस्टी ऑफर दे रही हैं। रिया ने लिखा है, क्या मैं तुम्हें हॉट चॉकलेट और व्हिप्ड क्रीम भेजू? इस पर करीना ने जवाब दिया है, नहीं मुझे नहीं पसंद है। हॉट फज सॉस और वनीला आइसक्रीम? इस पर करीना का जवाब है, हां ये बेस्ट है। आगे रिया ने लिखा है, मैं बिस्किट्स और हॉट फज भेज रही हूं, वनीला आइस्क्रीम ऑर्डर कर लो। करीना ने रिया के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। साथ में लिखा है, ये बीतचीत बहुत अच्छी लगती है। बता दें कि बीते दिनों करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता को कोरोना हुआ था। उस दौरान करीना ने रिया और फिर करण जौहर के साथ पार्टी की थी। क्वॉरंटीन के दौरान करीना ने इंस्टाग्राम पर चॉकलेट्स का फोटो शेयर किया था और रिया और उनकी मां सुनीता कपूर को टैग किया था।


करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और रिया की व्हॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें दोनों खाने-पीने की बातें शेयर करते दिख रहे हैं. चैट में दिख रहा है कि रिया, करीना से पूछ रही हैं कि क्या वो उनके लिए चॉकलेट ऑर्डर करें... तो करीना मना कर रही हैं, लेकिन बाद में जब रिया उन्हें खाने का दूसरा ऑप्शन देती हैं तो करीना राज़ी हो जाती हैं. ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'मुझे ये बातचीत बहुत पसंद आई'.आपको बता दें कि करीना कपूर और रिया कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं दोनों अक्सर साथ में पार्टी करते हुए नज़र आती रहती हैं.

Next Story