Wamiqa Gabbi Bold Scenes : संस्कारी रोल छोड़ वामिका गब्बी हुईं बोल्ड, 'खुफिया' में इंटीमेट सीन्स से मचाई तबाही, VIDEO वायरल...

Wamiqa Gabbi Bold Scenes : संस्कारी रोल छोड़ वामिका गब्बी हुईं बोल्ड, खुफिया में इंटीमेट सीन्स से मचाई तबाही, VIDEO वायरल...
X

Wamiqa Gabbi Bold Scenes : मुंबई। हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज एक बार फिर से धमाकेदार कहानी के साथ लौटे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'खुफिया' ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में अली फजल, तब्बू और वामिका गब्बी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब दिल जीता है। दर्शक विशाल की फिल्म 'खुफिया' को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस फिल्म की कहानी के साथ इसमें बोल्ड सीन्स ने भी खूब आग लगाई है। मूवी में वामिका की हॉटनेस देखकर हर किसी के होश उड़े हुए हैं। आइए देखते हें वामिका की हॉट एंड सेक्सी वीडियो...

दरअसल, ओटीटी रिलीज खुफिया में वामिका गब्बी ने अली फजल की पत्नी का किरदार निभाया है, जिसका नाम चारू है। चारू को नहीं पता है कि उनके पति देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने बेहद बोल्ड सीन्स दिए हैं, जिन्हें लेकर अब सोशल मीडिया पर हलचल हो गई है। यूजर्स सोशल मीडिया पर वामिका के बोल्ड सीन्स शेयर कर रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके ने भी फिल्म की आलोचना की है और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से फिल्म पर ध्यान देने की गुजारिश की है।

बता दें कि, सोशल मीडिया पर यूजर्स भी एक्ट्रेस और फिल्म दोनों की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कभी-कभी केआरके अच्छे मुद्दे को उठाते हैं, सरकार को वाकई इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा- अनुराग ठाकुर जी से रिक्वेस्ट है कि वो इन चीजों पर ध्यान दें, आप लोग कल्चर की बात करते हो तो ये सब क्या है..। धन्यवाद केआरके सर..ऐसी चीजों को लोगों के सामने लाने के लिए। ऐसी चीजों को बैन करने की जरूरत है। वीडियो के नीचे आपको ऐसे तमाम कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।

Tags

Next Story