Begin typing your search above and press return to search.

इंतजार खत्म!, एक बार फिर योद्धा अवतार में नजर आए प्रभास, भगवान राम के रोल में दिखेंगे एक्टर...जानिए रिलीज डेट

इंतजार खत्म!, एक बार फिर योद्धा अवतार में नजर आए प्रभास, भगवान राम के रोल में दिखेंगे एक्टर...जानिए रिलीज डेट
X
By NPG News

मुंबई I साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष' का टीजर पोस्टर रिलीज हो चुका है। फैंस साउथ सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान और प्रभास का जबरदस्त लुक देखने को मिलने वाला है। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में प्रभास भगवान श्री राम की तरह धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका सन्यासी वेश दिखाई दे रहा है।

फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर को अभिनेता प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मेकर्स ने पांच भाषाओं में फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी किया है। पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, आरंभ। अयोध्या, यूपी में सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमारे साथ जुड़ें। हमारी फिल्म आदिपुरुष के पहले पोस्टर और टीजर का अनावरण 2 अक्तूबर को शाम 7:11 बजे अयोध्या में हमारे साथ करें। फिल्म 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स (IMAX) और थ्रीD में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी की सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बड़े बजट से बन रही इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के पोस्टर के सामने आने के बाद अब फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि फिल्म का टीजर उत्तर प्रदेश स्थित भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने मेकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर 2 अक्टूबर को भगवान राम की नगरी में अयोध्या में सरयू नदी के किनारे रिलीज करने का फैसला किया है।

फिल्म की बात करें तो आदिपुरुष रामायण से प्रेरित एक पौराणिक फिल्म है। फिल्म में प्रभास भगवान राम यानी आदिपुरुष का किरदार निभाएंगे। वहीं, सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे। जबकि कृति सेनन सीता के चरित्र को निभाएंगी। फिल्म में देवदत्त नागे ने हनुमान और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Next Story