Vrushika Mehta Wedding: ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने रचाई शादी, देखिए जयमाला से लेकर फेरों तक की तस्वीरें...

Vrushika Mehta Wedding: ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने रचाई शादी, देखिए जयमाला से लेकर फेरों तक की तस्वीरें...
X

मुंबई। एक्ट्रेस वृशिका मेहता, जो शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं, अपने ब्वॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। देखिए तस्वीरें-वीडियो...

सौरभ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वृषिका 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में डॉ. रिद्धिमा सक्सेना का किरदार निभाती हैं। वृशिका ने सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस को लाल लहंगे, लाल चूड़ा और हैवी जूलरी में देखा जा सकता है।

सौरभ ने सिल्वर और व्हाइट कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहनी थी। अन्य पोस्ट में, 'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह क्रिस्टल व्हाइट लहंगा पहने और ग्रीन दुपट्टे के साथ नजर आ रही हैं। फोटो और वीडियो को कैप्शन दिया गया, ''परिवार की गर्मजोशी, दोस्तों की हंसी और चौतरफा आशीर्वाद के साथ, हमने एक-दूसरे के दिलों में अपना घर पाया। 'हां' कहना जीवन भर का वादा बन गया। आपका साथ जीवन भर बना रहे, सभी प्रयासों में सफलता मिले।'' वृशिका को 'आसमान से आगे', 'दिल दोस्ती डांस', 'सतरंगी ससुराल' जैसे शो और 'आजा माही वे' और 'नजर मिला' जैसे म्यूजिक वीडियो में उनके काम के लिए जाना जाता है।

Tags

Next Story