Begin typing your search above and press return to search.

Virat Kohli-Anushka Sharma: दूसरी बार गूंजी विराट-अनुष्का शर्मा के घर किलकारी, जानिए किसको दी जन्म और क्या रखा है नाम?...

Virat Kohli-Anushka Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं।

Virat Kohli-Anushka Sharma: दूसरी बार गूंजी विराट-अनुष्का शर्मा के घर किलकारी, जानिए किसको दी जन्म और क्या रखा है नाम?...
X
By Gopal Rao

Virat Kohli-Anushka Sharma: मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का प्रेगेंट है और जल्द मां बनने वाली हैं। अब इन कयासों का एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया है। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर खुद अपने मां बनने की खुशखबरी साझा की है।

दरअसल, 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। इनकी पहले से एक बेटी है। इसका नाम वामिका है। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। विराट कोहली के साथ-साथ अनुष्का ने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि, “हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है! “हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।

आपको ये भी बता दें कि, विराट कोहली ने 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था। 2021 में दोनों ने खूबसूरत बेटी को जन्म दिया। विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है। विराट फिलहाल भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने निजी कारणों के चलते इस सीरीज से छुट्टी ली है। दिग्गज बल्लेबाज ने भारत के लिए 113 टेसट, 292 वनडे और 117 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 8848, 13848 और 4037 रन बनाए हैं।

क्या है अकाय का मतलब:- अकाय तुर्की शब्द है। इसके कई मतलब हैं। तुर्की में इसका मतलब "चमकता चंद्रमा" है। वहीं हिंदी में इस शब्द का अर्थ "बिना शरीर या रूप के", "विरूपता-मुक्त", "शरीरहीन" आदि होता है। फिलिपिनो में इसका मतलब "मार्गदर्शन" होता है। वहीं राजस्थानी में "काया या देहरहित", "जन्म न लेने वाला", या "निराकार" को अकाय कहा जाता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story