Viral News: अक्षय-सलमान और अमिताभ की लगी बोली, कीमत इतनी, जानिए आखिर क्या है माजरा...

Viral News: बड़नगर। बजार में अक्षय, सलमान और अमिताभ बच्चन की बोली लग रही है। ये सुनने में आपको अटपटा तो जरूर लगेगा, लेकिन ये सहीं है। दरअसल बाॅलीवुड एक्टरों के नाम पर गधों के नाम रखे गए है और उनकी बोली मध्यप्रदेश के बड़नगर में होने वाले मेले में लगाई गई है। आईए जानते हैं इस अनोखे मेलें के बारे में...
दरअसल हर साल कार्तिक महीने में शिप्रा नदी के नजदीक बड़नगर में कार्तिक मेला लगता है। एकादशी से लगने वाले मेले में सर्वप्रथम पूर्णिमा तक गधों का व्यापार होता है। इस प्रसिद्ध मेले में खरीदी-बिक्री के लिए राज्य के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रदेशों के व्यापारी बड़ी मात्रा में गधे और खच्चर लेकर आते हैं। खास बात यह है कि यहां बिकने आए गधों के नाम बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टर्स के नाम पर रखे गए हैं। जैसे टाइगर, अक्षय, धर्मेंद्र, सलमान, राजा, रानी और अमिताभ बच्चन गधों के नाम उनकी पीठ पर लिखे जाते हैं। यहां मेला पांच दिनों तक चलता है।
प्रजापति समाज के लोग मिट्टी, ईंट और रेत ढोने के लिए बड़ी संख्या में गधों और खच्चरों का उपयोग करते हैं। वाहनों की सुविधा होने से इनकी डिमांड कम हुई है लेकिन फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी जरूरत को देखते हुए मेले में बड़ी संख्या में गधे खच्चर खरीदने-बेचने के लिए लाए जाते हैं। व्यापारियों के अनुसार इस बार गधे और खच्चर की कीमत 5 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक है। इनकी कीमत इनके दांतों से तय होती है।
Tags
-
Home
-
Menu
