Begin typing your search above and press return to search.

Vikram Gokhale: थियेटर से लेकर फिल्मों में डंका बजवाने वाले अभिनेता विक्रम गोखले की हालत क्रिटिकल, अमिताभ से वर्षो पुरानी दोस्ती

Vikram Gokhale: थियेटर से लेकर फिल्मों में डंका बजवाने वाले अभिनेता विक्रम गोखले की हालत क्रिटिकल, अमिताभ से वर्षो पुरानी दोस्ती
X
By NPG News

NPG डेस्क

Vikram Gokhale: थियेटर से अपना कैरियर शुरू कर टीवी सीरियलों से सफर आगे बढ़ाते हुए हिंदी सिनेमा जगत में अपना डंका बजवाने वाले 77 वर्षीय अभिनेता विक्रम गोखले जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। पुणे के एक हॉस्पिटल में उनकी स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है। मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर डाला गया है। उनके निधन की अफवाह के चलते सेलेब्स का उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लग गया था। पर उनकी पत्नी वृशाली और बेटी ने उनकी मौत का खंडन किया है। उनकी एक बेटी पुणे में ही रहती है जबकि उनकी एक बेटी सैन फ्रांसिस्को से वापस आ गयी है। वे पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में एडमिट है।

विक्रम गोखले ऐसे शख्स है जिनकी रग रग में एक्टिंग बसी है। उनका पारिवारिक जीवन भी फ़िल्म व थियेटर से जुड़ा है। विक्रम को अभिनय की कला घर से ही मिली है। उनके पिताजी की मां यानी विक्रम की परदादी को हिंदी सिनेमा की पहली महिला आर्टिस्ट थी। और उनकी दादी हिंदी सिनेमा की पहली चाइल्ड आर्टिस्ट है। विक्रम की दादी ने 1913 में फ़िल्म मोहिनी भस्मासुर से अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुवात की थी। ज्ञातव्य है कि मोहिनी भस्मासुर का निर्देशन हिंदी सिनेमा जगत के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के ने किया था। विक्रम के पिता चंद्रकांत गोखले भी उम्दा मराठी एक्टर रहे है। जो स्टेज आर्टिस्ट है और उन्होंने 97 मराठी व हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है।

कहा जाता है कि बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन से विक्रम गोखले की 55 वर्षो पुरानी दोस्ती है। और अमिताभ ने विक्रम को कैरियर के शुरुआती दिनों में काफी मदद भी की थी। विक्रम ने 1960 के दशक में अपने कैरियर की शुरुवात की। उनकी पहली फ़िल्म भी अमिताभ के साथ रही। 1971 में अमिताभ के साथ परवाना फ़िल्म में उन्होंने क़ाम किया। अमिताभ ने उनके बुरे दौर में भी उनका बहुत साथ दिया। 1990 के दशक के आखरी में अमिताभ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को पत्र लिख कर विक्रम के मदद का आग्रह किया था। अनुपम खेर भी विक्रम के करीबी दोस्तों में शामिल रहे हैं। विक्रम की मौत की खबरों के बीच अनुपम ने विक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जिसमे विक्रम एक कविता पढ़ रहे हैं।

विक्रम ने कई एक से एक हिंदी व मराठी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई। उनकी 2013 में आई मराठी फ़िल्म अनुमति के लिए उन्हें 60 वे राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। अपने दोस्त अमिताभ के साथ विक्रम ने 1990 में आई मूवी अग्निपथ व 1992 में आई मूवी खुदा गवाह में भी स्क्रीन शेयर किया था। ये दोनों फिल्में काफी चर्चित रही थी। इनका दमदार अभिनय अजय देवगन,सलमान खान व ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म हम दिल दे चुके सनम में देखने को मिला था। फ़िल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय सख्त मिजाज व पुरातन पंथी पिता की भूमिका निभाई थी। इस रोल से उनकी एक कड़क भारतीय पिता के रूप में छवि स्थापित हो गयी थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने सलीम लंगड़े पर मत रो, मिशन मंगल, भूल भुलैया, ट्रैफिक,हिचकी, अब तक छप्पन, स्वर्ग-नरक, इंसाफ, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, दे दना दन, बैंग-बैंग आदि फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखरी फ़िल्म निकम्मा रही।

हिंदी फिल्मों के अलावा विक्रम की चर्चित मराठी फिल्में में आमी बोलतो मराठी, लंपडाव, कलात नकलत, गोदावरी, एबी आनी सीडी, प्रवास व नटसम्राट व आघाट रही। टीवी सीरियलों मे उन्होंने इंद्रधनुष, उड़ान, क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवनसाथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन और कई वेब सीरीज में भी काम किया है। उड़ान सीरियल 1989 से 1991 तक दूरदर्शन पर काफी चर्चित सीरियल रहा था। एनपीजी परिवार उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है।

Next Story