Begin typing your search above and press return to search.

Vijay Devarakonda Viral Video: विजय देवरकोंडा के साथ स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, डर कर भागे, मची भगदड़

Vijay Devarakonda Viral Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपने करियर में लोगों को खूब एंटरटेन किया है। विजय देवरकोंडा की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

Vijay Devarakonda Viral Video: विजय देवरकोंडा के साथ स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, डर कर भागे, मची भगदड़
X
By S Mahmood

Vijay Devarakonda Viral Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपने करियर में लोगों को खूब एंटरटेन किया है। विजय देवरकोंडा की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। वहीं, फैंस अपने पसंदीदा एक्टर विजय देवरकोंडा की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग तो काफी ज्यादा है और इसके साथ ही फैंस का उनके लिए प्यार भी काफी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो विजय देवरकोंडा के प्रति उनके फैन की दीवानगी को बयां कर रहा है। हालांकि, ये वीडियो हैरान करने वाला भी है। आइए देखते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।

विजय देवरकोंडा की तरफ दौड़ा फैन

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय देवरकोंडा स्टेज पर कुछ बोल रहे थे कि अचानक ऐसा कुछ हुआ कि सब दंग रह गए। दरअसल, विजय देवरकोंडा माइक पकड़कर स्पीच दे रहे थे कि तभी अचानक एक फैन दौड़ते हुए स्टेज पर चढ़ गया और विजय देवरकोंडा के पैर छूने की कोशिश करने लगा।

ये सब देखकर विजय देवरकोंडा भी शॉक्ड रहे गए और उसे आता देख पीछे की तरफ भागने लगे। तभी सिक्योरिटी भी दौड़कर पहुंची और फैन को वहां से हटाया। विजय देवरकोंडा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कि विजय देवरकोंडा अपने भाई आनंद देवरकोंडा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी' की अच्छी कमाई के बाद सक्सेस मीट में पहुंचे थे। इस दौरान विजय देवरकोंडा अपने भाई की तारीफ करते हुए स्पीच दे रहे थे तभी ये घटना घटी। वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगे। इस रोमांटिक फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी।

Next Story