Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: वायरल सोनू कुमार पर गुस्सा करता दिखा पत्रकार, पूछा सवाल तो सुनकर रो पड़ा... सोशल मीडिया लोग बोले- ये पत्रकारिता है या गुंडागर्दी

VIDEO: वायरल सोनू कुमार पर गुस्सा करता दिखा पत्रकार, पूछा सवाल तो सुनकर रो पड़ा... सोशल मीडिया लोग बोले- ये पत्रकारिता है या गुंडागर्दी
X
By NPG News

बिहार 30 मई 2022 I बिहार के सोनू कुमार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे सोनू कुमार रोते-रोते बोल रहा है कि- सभी ने हमको परेशान कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मीडिया चैनल सोनू कुमार से कुछ सवाल पूछता हैं। सोनू उन सवालों का जवाब तो देता है, लेकिन पत्रकार और सोनू के बीच सवाल जवाब इतना बढ़ जाता है कि सोनू गुस्से में रो पड़ता है।

इस वीडियो में ये पत्रकार बच्चे से चिल्लाते हुए सवाल कर रहा है कि तुम सैनिक स्कूल में पढ़ने के लिए कहने गए थे या फिर प्राइवेट स्कूल में. इस पर सोनू गुस्से में जवाब देने लगता है तो पत्रकार भी और ज्यादा चिल्लाने लगता है और कहता है कि उसी स्कूल में पढ़ने से तुम आईएएस नहीं बन जाओगे, आईएएस बनने के लिए सिर्फ सैनिक स्कूल में नहीं पढ़ा जाता है. इसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस होती है.

इसके बाद ये पत्रकार रौब झाड़ते हुए बेहद बदतमीजी के साथ बच्चे से कहता है कि तुम्हें मीडिया ने वायरल किया है, तुम कोई नेता नहीं हो जो तुम्हें कोई गिराएगा. साथ ही ये पत्रकार बेहद गुस्से में बच्चे से कहता है कि एकदम चुप रहो और उंगली दिखाकर बात मत करना. तुम पांच दिन से बिहार में माहौल बनाकर रखे हो कि तुम्हें कोई गोद नहीं ले रहा है. कोई तुमसे पूछकर सवाल नहीं करेगा. इस दौरान सोनू के पास बैठे एक व्यक्ति ने जब इस पत्रकार से कहा कि आराम से बात कीजिए, चिल्लाइए मत. तो इस बात के बाद ये पत्रकार और भड़क उठता है और उस व्यक्ति पर भी चिल्लाने लगता है. वहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. देखें ये वीडियो...

बता दें, पिछले दिनों बिहार के नालंदा निवासी सोनू कुमार की सीएम नीतीश कुमार से हुई बातचीत ने सुर्खियां बटोरी थी. सीएम नीतीश कुमार से 12 साल के सोनू ने कहा था कि वह भी आईएएस बनना चाहता है, लेकिन स्कूल में मास्टर साहब देर से आते हैं और गप्पे मारकर जल्द चले जाते हैं. टीचर को अंग्रेजी नहीं आती है. उसके पापा शराब पीते हैं. सोनू ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

Next Story