VIDEO: एक्टर ने कॉमेडियन को मारा जोरदार का मुक्का... ऑस्कर अवॉर्ड में एक्टर की पत्नी का उड़ाया मजाक, होस्ट को स्टेज पर ही जड़ा मुक्का....

मुंबई 28 मार्च 2022 I 'ऑस्कर अवॉर्ड 2022' सेरेमनी आज लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुई। इस दौरान पॉपुलर एक्टर विल स्मिथ ने स्टेज पर कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। सेरमेनी के दौरान विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर प्रेजेंटर क्रिस रॉक को जोरदार तमाचा जड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बवाल के बाद विल स्मिथ को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं।
हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के लिये आज दिन काफी अहम रहा. 2022 में आखिरकार वो अपनी झोली में ऑस्कर लेने में सफल रहे. जैसे ही एक्टर को ऑस्कर मिला उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. पर खुशी के इस जश्न में विल स्मिथ ने हैरान करने वाला काम कर दिया. हुआ ये कि इवेंट के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक बना दिया. अब सरेआम अपनी वाइफ का मजाक बनता देख स्मिथ को गुस्सा आना जायज था. बस फिर क्या था गुस्से में आग बबूला होकर उन्होंने क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया. बतौर हॉलीवुड एक्टर उनसे ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी. पर वो कहते हैं ना कि गुस्से में इंसान क्या कर जाये कुछ पता नहीं होता है. वहीं अब एक्टर का ये रवैया उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. Ny की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल स्मिथ को उनका ऑस्कर वापस देना पड़ सकता है.
94वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में हुआ था. ये आयोजन एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस की तरफ से हुआ था. The Academy of Motion Picture Arts and Sciences की गाइडलाइंस के मुताबिक, ये कोड ऑफ कंडट (Code Of Conduct) का उल्लघंन है. New York Post की पोस्ट के मुताबिक, जब विल स्मिथ ने कॉमेडियन पर हमला बोला, तो रूम में मौजूद सभी लोग असहज हो गये थे. रिपोर्ट में ये भी मेंशन किया गया है कि विल स्मिथ अपना अवॉर्ड वापस करने से इंकार कर सकते हैं. पर आगे क्या होगा. ये वक्त आने पर पता चल जायेगा. हांलाकि, विल स्मिथ को अपनी हरकत का पछतावा है. गुस्से में उन्होंने कॉमेडियन को मार तो दिया. पर जल्द ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी हरकत के लिये माफी मांग ली. पर अगर सच में गलती का एहसास होने के बाद भी उनसे ऑस्कर वापस लिया जाता है, तो उनके फैंस के लिये अपसेट होने वाली खबर है.
