VIDEO: एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे नजर आए कैटरीना और विक्की कौशल, मुंबई में पहला Valentine's Day मनाएगा कपल

VIDEO: एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे नजर आए कैटरीना और विक्की कौशल, मुंबई में पहला Valentines Day मनाएगा कपल
X

मुंबई 14 फरवरी 2022 I आज देश और दुनियाभर में प्रेमी जोड़े प्यार के इस त्योहार, वैलेंटाइन्स डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं. बीते रविवार को ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे पापाराजी द्वारा क्लिक किया गया. इनके वायरल फोटोज और वीडियो में ये एक दूसरे के साथ नजर आए. दरअसल, शादी के बाद से ही विक्की और कैटरीना अपने काम में व्यस्त रहने के चलते एक दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता पाए. ऐसे में ये दोनों अब मुंबई में साथ मिलकर वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करेंगे.

कैटरीना और विक्की शादी के बाद से अपने काम में बिजी हो गए थे. मगर दोनों साथ में कुछ भी सेलिब्रेट करने के लिए एक-दूसरे के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं. दोनों एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए. विक्की और कैटरीना दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए. दोनों ने डेनिम में ट्विनिंग कर रखी थी. विक्की ने डेनिम के साथ व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी. वहीं कैटरीना ने डेनिम शर्ट पहनी थीं. दोनों इस सिंपल से लुक में काफी कुल लग रहे थे. आपको बता दें विक्की और कैटरीना 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी शादी राजस्थान में परिवार वालों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी. फैंस को उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी. कैटरीना और विक्की की शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

बता दें लोहड़ी के मौके पर विक्की अपनी फिल्म की इंदौर में शूटिंग कर रहे थे. ये त्योहार साथ में सेलिब्रेट करने के लिए कैटरीना इंदौर गई थीं और दोनों ने साथ में सेलिब्रेट किया था. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं अब वैलेंटाइन डे पर भी लग रहा है विक्की और कैटरीना का कुछ खास प्लान होने वाला है. फैंस को उनके वैलेंटाइन के स्पेशल प्लान के बारे में जानने का इंतजार है. वर्कफ्रंट की बात करें कैटरीना कैफ इन दिनों टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं विक्की हाल ही में सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ इंदौर से अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग खत्म करके मुंबई वापस आए हैं.

Tags

Next Story