Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: एक्ट्रेस के साथ गाड़ी में पकड़ा गया मशहूर एक्टर, बीच सड़क पर पत्नी ने की मारपीट... देखें

VIDEO: एक्ट्रेस के साथ गाड़ी में पकड़ा गया मशहूर एक्टर, बीच सड़क पर पत्नी ने की मारपीट... देखें
X
By NPG News

भुवनेश्वर। फिल्मी सितारों की हवा किस दिशा में बहने लगे, कोई ठिकाना नहीं है। इन स्टार्स के लिए लाइमलाइट का चक्र अक्सर एक्टिव रहता है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

ओडिशा में शनिवार को भुवनेश्वर में ओडिया अभिनेता बाबुशान मोहंती उर्फ तन्मय को उसकी पत्नी तृप्ति सत्पथी ने उसकी सहअभिनेत्री प्रकृति मिश्रा के साथ रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद बीच सड़क पर ड्रामा शुरू हो गया। तृप्ति ने प्रकृति पर उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। इस कारण प्रकृति को भागने पर मजबूर होना पड़ा। इस दौरान तृप्ति ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आटो में बैठकर भागने की कोशिश करती प्रकृति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद प्रकृति के पिता मन्मथ मिश्रा ने खारवेल नगर थाना में तृप्ति सत्पथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। देखिए वीडियो...

तृप्ति ने मीडिया को बताया कि इससे पहले भी वह अपने पति और प्रकृति को मुंबई और गोवा में रंगेहाथ पकड़ चुकी है, लेकिन दोनों के बीच दूरी कम नहीं हुई। उसका पति उसका होकर भी उसके साथ नहीं रहता था। दिखावे की खातिर घर आता और बेटे के साथ कुछ फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया में अपलोड कर देता था, ताकि सबको लगे कि वह अपने परिवार के साथ है।

Next Story