VIDEO-चेहरे पर पाउडर लगा, ब्रा-शॉर्ट्स पहन... बीच रोड पर पहुंची Manya Singh, लोगों ने कर दिया ट्रोल...

मुंबई I मिस इंडिया 2020 फर्स्ट रनर अप मान्या सिंह अतरंगी तरह से खुद को तैयार करने के लिए सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। उनका यह अवतार देख फैंस शॉक्ड हैं और उनकी हिम्मत की दाद भी दे रहे हैं। वहीं, उनके बोल्ड वीडियो पर बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने भी कमेंट किया है।
मान्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो सड़क पर बोल्ड अंदाज में चलती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्रा और शॉर्ट्स पहनी हैं तो वहीं उन्होंने आधे शरीर को ऑफ व्हाइ कलर के पेंट से रंगा है। वो किसी सड़क पर हैं और स्टाइल से चलते हुए अपनी कार में जा बठती हैं। इस हसीना की बोल्डनेस देखकर उन्हें एक नजर में पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को यकीन ही नहीं आ रहा कि ये वही मान्या है जो कुछ दिनों पहले बिग बॉस में एक अलग ही अंदाज में नजर आई थीं। वीडियो को शेयर कर मान्या ने कैप्शन में लिखा, "आप कौन से साइड को प्रेफर करेंगे।" मान्या सिंह का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया है, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा, "दोनों ही साइड आपके रियल कलर को मैच नहीं करता है। पहले आप अपना साइड डिसाइड करें और फिर स्टेटमेंट बनाएं।" इसके अलावा कई यूजर्स ने उन्हें 'उर्फी जावेद लाइट' भी बताया। कुछ लोगों ने कहा कि, वह पागल हो चुकी हैं। यहाँ देखिए वीडियो...
