
नईदिल्ली I सोशल मीडिया 'इन्फ्लुएंसर' बॉबी कटारिया का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर फिर से सामने आया है और यह पूरे देश में व्यापक गुस्से का कारण बन गया है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो पुराना था और उस समय बॉबी के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई थी।
दरअसल, उनकी बॉयोपिक बन रही है और यह वीडियो भी उसी का हिस्सा है। बॉबी कटारिया ने कहा, 'हवाई अड्डे पर सुरक्षा कैसी होती है, ये सब जानते है, ऐसे में कोई भी शख्स हवाई जहाज में लाइटर और सिगरेट लेकर कैसे ले जा सकता है। हवाई जहाज में सिगरेट पीना शूट का हिस्सा है जो कि डेमो प्लेन के शूट किया गया था।' उत्तराखंड में रोड के बीच शराब पीने के वीडियो को भी बॉबी बॉयोपिक का हिस्सा बताने में लगे है। बॉबी का कहना है कि कुछ लोग मेरे खिलाफ मुझे बदनाम करने के मकसद से करने में लगे है। देखिए वीडियो...
इस देश में एयरपोर्ट पर सुरक्षा का हाल ये है । @AmitShah जी @AmitShah जी ये व्यक्ति सरेआम देश के क़ानून की धज्जियाँ उड़ा रहा है ।कितनी चूक है सुरक्षा में ये कारनामा । pic.twitter.com/JybE1EnGJh
— Umesh Kumar (@Umeshnni) August 10, 2022
इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। वही स्पाइसजेट द्वारा एफआईआर या शिकायत या वार्निंग देने के मामले में पल्ला झाड़ते हुए कहा, 'मेरे खिलाफ ऐसी कोई शिकायत या मामला दर्ज नही है। मेरे ख़िलाफ़ 12 एफआईआर दर्ज है और सभी मामलो में तफ़्तीश चल रही है।' सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर ही वह खुद को सेलिब्रिटी के तौर पर पेश करता है। फेसबुक पर उसके 8 लाख से भी अधिक फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर 6 लाख 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। दोनों ही अकाउंट वेरिफाइड है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। वो अक्सर पुलिस के खिलाफ वीडियो बनाता है।
