VIDEO: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने किया धमाकेदार डांस, देखकर फैंस बोले- 'आप सा कोई नहीं'... देखें

मुबंई 03 मई 2022 I भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपनी फिल्मों तो कभी अपने गानों की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जबरदस्त डांस स्टेप करती दिख रही हैं।
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है वह फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह जबरदस्त डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को ऐश्वर्या राय के गाने 'क्रेजी किया रे' पर डांस करते देखा जा सकता है। अक्षरा के नए वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। महज कुछ ही घंटे में इस वीडियो पर लगभग 33 हजार लाइक्स आ चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री में इतनी एक्ट्रेस हैं लेकिन आप सा कोई नहीं है।' बता दें कि हाल में अक्षरा सिंह का नया गाना 'अब किसका घर जलाओगे' रिलीज हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अक्षरा के इस गाने के बोल ऋषि ग्वाला ने लिखा है। वहीं, इसे अविनाश झा घुंगरू ने सजाया है।
Tags
- अक्षरा सिंह
- अक्षरा सिंह ने की धमाकेदार डांस
- एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने की धमाकेदार डांस
- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह
- अक्षरा का जबरदस्त डांस देखकर फैंस हुए क्रेजी
- Akshara Singh
- Akshara Singh did a bang dance
- Actress Akshara Singh did a bang dance
- Bhojpuri actress Akshara Singh
- fans went crazy after seeing Akshara's tremendous dance
-
Home
-
Menu

