Begin typing your search above and press return to search.

US General Assembly में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा,और कही संघर्ष की बात, बोली- दुनिया में कुछ सही नहीं है

jivan ka sanghars,

US General Assembly में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा,और कही संघर्ष की बात, बोली- दुनिया में कुछ सही नहीं है
X
By NPG News

नई दिल्ली । प्रियंका चोपड़ा उन बड़े स्टार्स में से हैं जो सोसाइटी और बाकि सोशल मुद्दों के लिए लड़ती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित किया और इस दौरान यह भी कहा की हमारी दुनिया में सब सही नहीं हैं। प्रियंका ने इस दौरान के फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं उन्ही एक वीडियो में प्रियंका कहती हैं ,हम आज अपनी दुनिया में एक ऐसे समय में मिल रहे हैं जब वैश्विक एकजुटता पहले से कही महत्वपूर्ण हैं। जैसे -जैसे देश कोविड महामारी के विनाशकारी प्रभावो से संघर्ष करना जारी रखते हैं ,जैसे जैसे जलवायु संकट जीवन और आजीविका को प्रभावित करता हैं। संघर्ष ,क्रोध ,गरीबी ,भूख ,और असमानताओ के रूप में अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नीव को नष्ट कर देती हैं।'

प्रियंका ने क्या लिखा बोली

प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर लिखा ,'आज सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा में दूसरी बार बोलने के लिए संयुक्त राष्ट्र के द्वारो से घूमते हुए unicef के एक गर्वित प्रतिनिधि के रूप में ,मुझे वास्तविक विराम मिला । आज का दिन कार्रवाई ,महत्वाकांशा और आशा के बारे में था । यह इस बारे में था की हमें SDG को एक वास्विकता बनाने के लिए एक साथ क्या करना चाहिए और हमारे पास खोने के लिए एक क्षण भी नहीं है। आज मुझे रखने के लिए महासचिव antonioguterres को विशेष धन्यवाद।'

प्रियंका के प्रोजेक्टस

प्रियंका अब कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं वह सिटाडेल में नजर आएंगी इसके अलावा वह साइंस फिक्शन ड्रामा में भी दिखेंगी जिसे पैट्रिक मोर्गन डायरेक्टर कर रहे हैं ।वही बॉलीवुड में वह फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी जिसे फरहान अख्तर बना रहे है और उसमे प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं।

Next Story