उर्फी ने फिर दिखाया बदन: कयामत अवतार से सोशल मीडिया पर भड़काई आग...यूजर्स बोले- अंडरवियर पहनकर कौन…

उर्फी ने फिर दिखाया बदन: कयामत अवतार से सोशल मीडिया पर भड़काई आग...यूजर्स बोले- अंडरवियर पहनकर कौन…
X

Urfi Javed

मुंबई I सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों फैशन की दुनिया में ज्यादा सक्रिय नजर आ रही हैं। उर्फी लगातार अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने अजीबो-गरीब कपड़ों को लेकर उर्फी ट्रोल भी होती हैं। हालांकि उर्फी को इन इन बालों का जरा भी फर्क नहीं पड़ता। वो अपने चाहने वालों के लिए हर दिन कुछ नया करने की कोशिश में रहती हैं। इसी बीच अब उर्फी एक बार फिर से अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं।

उर्फी का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्हें बीती रात मुंबई के बांद्रा में पार्टी के लिए पहुंचते हुए देखा गया। इस बार उन्होंने अपने ड्रेस के साथ एक्सपेरीमेंट करते हुए पार्टी के लिए सफेद रंग की एक मोनोकिनी या बॉडी सूट पहना हुआ है और नीचे एक स्कर्ट है। यह कोई आम स्कर्ट नहीं है, यह एक जालीदार स्कर्ट है जिसमें 'डायमंड' लटक रहे हैं। इस जालीदार स्कर्ट पर फैन्स का दिल आ गया है। उर्फी ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि उन्होंने एक 'डायमंड चेन स्कर्ट' पहनी हुई है। इतना ही नहीं, उर्फी कार से जैसे ही उतरीं पैपराजी वहां पहले से मौजूद नजर आए, जिनके लिए उन्होंने रुककर पोज दिए। एक्ट्रेस इस दौरान खुद को एक ओवरकोट के जरिए कवर करती दिखी थीं। लेकिन कैमरे के लिए पोज देने के दौरान उन्होंने कोट उतार दिया और फ्रंट बैक हर प्रोफाइल से पोज दिए। देखिए वीडियो...

उर्फी जावेद के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उन पर काफी भड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर उन्हें भला बुरा बोल रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट कर लिखा, 'फिर से शुरू हो गई ये।' वहीं एक दूसरा लिखता है, 'कमायत लाकर ही मानेगी ये।' वहीं एक ने कहा, 'अब इससे ज्यादा क्या ही होगा।' अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा रहा है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्फी अपने किसी लुक को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी वो अपने हर नए ड्रेसिंग को लेकर लोगों के निशाने पर आई हैं।

Tags

Next Story