Urfi Javed : ये क्या कर डाला उर्फी ने, जंगल-झाड़ से बना डाली ऐसी जबरदस्त ड्रेस, VIDEO देख दंग रहे जाएंगे आप...

Urfi Javed : ये क्या कर डाला उर्फी ने, जंगल-झाड़ से बना डाली ऐसी जबरदस्त ड्रेस, VIDEO देख दंग रहे जाएंगे आप...
X

Urfi Javed : मुंबई I बिग बॉस ओटीटी फेम और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी जावेद अपनी नई-नई ड्रेस के फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद कई बार अपनी ड्रेस को तैयार करने का वीडियो भी शेयर करती हैं। उर्फी जावेद ने एक बार फिर नई तरह का ड्रेस बनाकर पहनी है और लोगों का ध्यान खींचा। उर्फी जावेद ने अपनी नई ड्रेस के बनने का वीडियो भी शेयर किया है। आइए देखते हैं कि उर्फी जावेद इस बार अपनी ड्रेस के साथ क्या प्रयोग किया है।

दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद की ड्रेस तैयार की जा रही है। उर्फी जावेद की ड्रेस की हमेशा की तरफ काफी यूनिक है। इस बार उर्फी जावेद ने घास फूस से बनी ड्रेस को पहना है। उर्फी जावेद ने अपने वीडियो के साथ लिखा है, 'मैं हमेशा से नील रनौत के साथ काम करना चाहती थी, उनका कॉन्फिडेंस नेक्स्ट लेवल का है। उन्होंने बिना पैसा खर्च किए अपने गांव में मौजूद चीजों से आउटफिट बनाए। आपको बता दूं कि अबू जानी और संदीप खोसला ने उन्हें अपनी रील के जरिए खोजा और उन्हें नौकरी ऑफर की। अब वह देश के सबसे बड़े डिजाइनरों के लिए काम कर रहे हैं।' यहां देखें ये वीडियो...

उर्फी जावेद के इस वीडियो पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बस यही देखना बाकी रह गया था।' एक यूजर ने लिखा है, 'उर्फी के पीछे बकरी छोड़ दूंगा'। एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ तो शर्म करो।' एक यूजर ने लिखा है, 'इंडिया का नाम खराब कर रही है ये।' इस तरह से तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्फी जावेद को जमकर ट्रोल किया है। हालांकि, उर्फी जावेद के फैंस ने उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ की है।

Tags

Next Story