Urfi Javed Video: उर्फी के फैन को झटका: इंस्टा आईडी सस्पेंड!.. अब नहीं देख पाएंगे रील वीडियो, जानिए माजरा...

Urfi Javed Video: उर्फी के फैन को झटका: इंस्टा आईडी सस्पेंड!.. अब नहीं देख पाएंगे रील वीडियो, जानिए माजरा...
X

Urfi Javed Video: मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी खबरों में आने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं, पर हाल ही में उर्फी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया, जिसमें उनके अकाउंट को ही सस्पेंड कर दिया गया है।


दरअसल, रविवार को अचानक उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था। लोगों को अभिनेत्री के इंस्टाग्राम के बारे में पता चला तो कुछ लोग खुश हुए तो कुछ मायूस। हालांकि, थोड़ी ही देर में उर्फी जावेद का अकाउंट फिर से रीस्टोर हो गया है। अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम रीस्टोर होने के बाद इसकी जानकारी दी। एक्ट्रेस ने अकाउंट सस्पेंड होने की जानकारी देते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने की जानकारी देते हुए ये भी बताया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम टीम की तरफ से आए मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरा मतलब है कि प्लीज आप लोग डिसाइड कर लीजिए।" इंस्टाग्राम की टीम की तरफ से मैसेज में कहा गया कि उर्फी जावेद का अकाउंट गलती से डिसेबल हो गया था। उन्होंने अभिनेत्री से माफी भी मांगी।


बता दें कि, मालूम हो कि उर्फी जावेद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिस्की कपड़ों में वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लेकर यूजर्स कई बार उन्हें डिस्लाइक और अनफॉलो करने की चेतावनी दे देते हैं। वहीं कई बार यूजर्स उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड करवाने की भी बात कह चुके हैं। पर बिंदास और बेबाक एटिट्यूड रखने वालीं उर्फी जावेद ने कभी किसी की परवाह नहीं की। बल्कि वह बेधड़क अजीबोगरीब स्टाइल के कपड़े पहनकर पपाराजी को भी पोज देने लगती हैं।

Tags

Next Story