Urfi Javed Video: उर्फी जावेद के ड्रेस में लगी तगड़ी आग, जल गई सारी... खौफनाक VIDEO को देख लोगो के रोंगटे हुए खड़े...

Urfi Javed Video: मुंबई। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उर्फी का अजीबोगरीब फैशन देख फैंस का भी दिमाग ठनक जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद की ड्रेस में आग लगती नजर आ रही हैं। इस स्टंट के दौरान उर्फी के साथ एक खौफनाक हादसा हो गया। जिसके बाद वह अफरा-तफरी मचा गई है।
जानकारी के मुताबिक, उर्फी जावेद ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर खड़ी हैं, तभी उस जगह पर आग लग जाती है और शो का नाम नजर आता है। इस वीडियो में उर्फी जावेद बुरी तरह घायल होने से बाल-बाल बची हैं। बता दें कि यह प्लान्ड स्टंट था, जो उर्फी ने अपनी अपकमिंग वेबसीरीज 'फॉलो कर लो यार' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान किया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी पलकें और आईब्रोज जल गई थीं, लेकिन यह इसके लायक थीं।' उर्फी जावेद के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उर्फी जावेद के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी का क्रिएटिविटी लेवल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आग लगा दी, आग लगा दी।' यहां देखिए वीडियो...
बता दें कि उर्फी जावेद की यह अपकमिंग वेबसीरीज 'फॉलो कर लो यार' 23 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियोज पर रिलीज होगी।
Tags
-
Home
-
Menu
