Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने मचाया बवाल, अब कपडे छोड़ लगाया चांदी का वर्क... यूजर्स बोले- काजू की कतली...

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने मचाया बवाल, अब कपडे छोड़ लगाया चांदी का वर्क... यूजर्स बोले- काजू की कतली...
X

मुंबई I बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया अपने अतरंगी आउटफिट और विवादों के लिए जानी जाती हैं.उर्फी आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. शायद ही ऐसा कोई या ऐसा दिन बितता होगा जब उर्फी अपने दिलकश अंदाज से महफिल न लूटें. इस बीच उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही बवाल मचा दिया है.

उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा किया है जो आजतक उसे करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया है. उर्फी जावेद टॉपलेस तो हुईं हैं, लेकिन इसे उन्होंने ट्विस्ट दिया है. उर्फी जावेद ने अपनी बॉडी पर फ्रंट पार्ट में चांदी का वर्क लगाया है, जिससे अपने बॉडी पार्ट्स को कवर किया हैउर्फी जावेद को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वह टॉपलेस हुईं हैं. इतनी क्रिएटिविटी से उर्फी जावेद ने खुद को प्रेजेंट किया है जो काबिले-तारीफ नजर आता है. न्यूड मेकअप के साथ बालों में जेल लगाकर पीछे की ओर उन्हें सेट किया हुआ है. उर्फी जावेद को जितने लोग ट्रोल करते हैं, उतने ही उनको चाहने वाले भी हैं. उर्फी जावेद का फोटोशूट उनके चाहने वालों में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.कुछ ही मिनटों में उर्फी जावेद की इस पोस्ट पर 40 हजार के करीब लाइक्स आ चुके हैं. नीचे देखिए...

उर्फी जावेद ने अपने फोटोशूट्स की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इल्यूमिनेटिंग, इसके लिए मैंने चांदी के वर्क का इस्तेमाल किया है." उर्फी जावेद के फैन्स उनके इस फोटोशूट को बहुत पसंद कर रहे हैं. कोई हार्ट इमोजी तो कोई फायर इमोजी बनाकर कॉमेंट कर रहा है. एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, "क्या फायदा मिलता है इस तरह के फोटोशूट्स करवाकर." एक और यूजर ने लिखा, "यह कुछ ज्यादा ही हो गया." हालांकि, उर्फी जावेद को इन ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता. वह किसी पर ध्यान नहीं देतीं और न ही जवाब देने में अपना समय खराब करती हैं.

Tags

Next Story