Urfi Javed Video: मॉडर्न रावण बन निकली उर्फी जावेद, अतरंगी VIDEO ने मचाया तहलका, लोग बोले- दुनिया का...

Urfi Javed Video: मुंबई। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। उर्फी जावेद कब क्या पहनकर आ जाएंगी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है।
उर्फी जावेद ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ने काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है। उर्फी जावेद के टॉप पर लिखा है, नंगा नाच। वहीं, उर्फी जावेद के चश्मो ने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, उर्फी जावेद ने एक साथ कई चश्मो को जोड़कर पहना हुआ है। उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर जमकर चर्चा हो रही है। फैंस जहां उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। यहां देखिए वीडियो...
उर्फी जावेद के पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'दशानन की बहन दशाननी।' एक यूजर ने लिखा है,' दुनिया का नया रावण।' एक यूजर ने लिखा है, 'उर्फी जावेद ने रावण का चश्मा लगा लिया।' एक यूजर ने लिखा है, 'रावण में लाख बुराई थी लेकिन पर उसने कभी चश्मा नहीं पहना।' एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे ही 10 सिर वाला रावण था, फिर एक दिन उसका वध उसका वध हो गया।' एक यूजर ने लिखा है, 'ये खुद रावण बन गई।' इस तरह से उर्फी जावेद को लोगों ने जमकर ट्रोल किया है।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
