Urfi Javed Video : जली सिगरेट बीनकर उर्फी जावेद ने बनाई ऐसी ड्रेस, VIDEO देख लोगों का दिमाग हुआ पाव-भाजी...

Urfi Javed Video : जली सिगरेट बीनकर उर्फी जावेद ने बनाई ऐसी ड्रेस, VIDEO देख लोगों का दिमाग हुआ पाव-भाजी...
X

Urfi Javed Video : मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी और अलग आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद ने कांच के टुकड़ों से लेकर साइकिल की चैन, सेफ्टी पिन, सेलो टेप, बबलगम और ग्रीन टी बैग तक जैसी चीजों की ड्रेस बनाकर पहन चुकी हैं। वह अपने हमेशा अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लोगों को हैरान कर देती हैं। कई बार उर्फी को अपने फैशन की वजह से बुरी तरह ट्रोल किया गया है, लेकिन उनकी लेटेस्ट ड्रेस देख ट्रोलर्स भी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, इस वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी सड़क पर सिगरेट के बड्स को इकट्ठा कर रही हैं। इसके बाद उर्फी इन बड्स को बैठकर एक-एक करके जोड़ती हैं। इसके बाद वो ऐसी ड्रेस पहनकर सामने आती हैं जिसे देखकर आप शॉक्ड हो जाएंगे। एक नजर देखने में उर्फी की ये ड्रेस काफी क्लासी और खूबसूरत है। उर्फी जावेद ने कैमरे के सामने ऑफ शोल्डर ड्रेस बनाई। ये ऑफ शोल्डर ड्रेस फ्रंट साइड पर एक हुक से टिकी है तो वहीं ब्रालाइन के नीचे बड़ा सा गोल कट लगा हुआ है। जो उर्फी की इस ड्रेस को और भी ज्यादा बोल्ड और हॉट बना हुआ है। इस ड्रेस को पहनकर उर्फी कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक किलर पोज देती नजर आईं। इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- 'मेरे हाथ में इस ड्रेस को बनाने के बाद कई दिनों तक सिगरेट की महक आती रही....। नीचें देखिए वीडियो...

बता दें कि, उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर बार की तरह ही इस बार भी उनके इस लुक को देखकर लोगों के होश उड़े हुए हैं। उर्फी के इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'इसके बाद कई दिनों तक मेरे हाथों से सिगरेट की बदबू आती रही।' इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'ये ला लुक वाकई में अच्छा था हैंगर वाला अच्छा नहीं था।' एक दूसरा लिखता है, 'यार कुछ भी बोलो टैलेंट तो है लड़की में।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर मौजूद हैं।

Tags

Next Story