Urfi Javed Video: ईद पर उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ट्रांस्पेरेंट ड्रेस, आउटफिट देखकर जमकर भड़के लोग, बोले- शर्म करो, ईद में तो...

Urfi Javed Video: मुंबई। बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अपने यूनिक ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया की दुनिया में खलबली मचा देती हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर आते ही तहलका मचाने लगती हैं। उर्फी की इन बोल्ड तस्वीरों और वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट्स करते हैं। अब हाल ही में उर्फी जावेद ने ईद के मौके पर ऐसी ड्रेस पहनी। जिसे देख लोग भी हैरान रह गए। खास बात ये है कि सामने आई इन वीडियो में एक्ट्रेस खुद भी काफी परेशान नजर आ रही है। तो आइए देखते है उर्फी का नया कारनामा...
दरअसल, ईद के मौके पर उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को विरल भयानी के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन की बनी हुई ड्रेस कैरी की है। इस ड्रेस के अंदर उर्फी का इनरवियर साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बालों को साइड पार्टिंग करके स्टाइल दिया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट हाई हील्स भी पहनी है। इस वीडियो में उर्फी का न्यूड मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। देखिए वीडियो...
उर्फी जावेद का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। इस इस पर कमेंट कर जहां कई यूजर्स उर्फी की तारीफ कर रहे हैं तो कई उन्हें ट्रोल कर भलाबुरा सुना रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'ईद के दिन की तो कुछ इज्जत कर लो मैडम।' एक दूसरा लिखता है, 'अगर कोई मेरी जमानत की गारंटी ले तो मैं कुछ बोलूं।' एक लिखता है, 'जानवर का चामड़ी बाकी है उसकी भी बनवा लो।' एक ने कमेंट कर लिखा, 'अभी तक राखी सावंत थी गंदी नंबर 1, लेकिन अब उर्फी, राखी को हरा सकती है।' ऐसे कई और कमेंट इस वीडियो पर मौजूद हैं।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
