Urfi Javed Video: अरे तेरी ये क्या, फूलों की पत्तियों से ढकी उर्फी जावेद...यूजर्स बोले- कपड़े नहीं...

Urfi Javed Video: अरे तेरी ये क्या, फूलों की पत्तियों से ढकी उर्फी जावेद...यूजर्स बोले- कपड़े नहीं...
X

मुंबई। उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया अपने अतरंगी आउटफिट और विवादों के लिए जानी जाती हैं.उर्फी आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो केवल गुलाब की पंखुड़ियों से ढकी नजर आ रही हैं।

उर्फी अपने फैशन को लेकर तो हमेशा ही चर्चा में रहती हैं. अकसर ही घर से बाहर निकलती उर्फी पैपराजी और फैंस से घिरी मिलती हैं. उर्फी ने एक बार फिर लोगों को अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है. उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां वो गुलाब की पंखुड़ियों से लिपटी हुईं नजर आईं. ऊपर से गिरते हुए गुलाब की पंखुड़ियों के बीच उर्फी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. उर्फी ने वीडियो शेयर कर गुलाब की इमोजी कैप्शन में दिया. देखिए वीडियो...

उर्फी के इस वीडियो पर सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित और जीनल जोशी ने कमेंट किया. रिद्धिमा ने लिखा बहुत अच्छा लिखा, तो वहीं जीनल ने कमेंट कर अमेरिकन ब्यूटी लिखा. फैंस भी उर्फी के इस दिलकश अंदाज पर फिदा हुए जा रहे हैं. उर्फी के वीडियो पोस्ट करते ही यूजर्स ने धड़ाधड़ तारीफों के पुल बांधने शुरू किए. एक यूजर ने लिखा- सो क्यूट. वहीं किसी ने लिखा कि ऐसा सिर्फ उर्फी ही कर सकती थी. एक अन्य यूजर ने लिखा- कपड़े भी नहीं पहनीं...

Tags

Next Story