Begin typing your search above and press return to search.

Urfi Javed : उर्फी जावेद का सरेआम उड़ा मजाक, सेल्फी खिंचवाते हुए धड़ाम से गिरी सोशल मीडिया क्वीन, और फिर हुआ ये...

Urfi Javed : उर्फी जावेद का सरेआम उड़ा मजाक, सेल्फी खिंचवाते हुए धड़ाम से गिरी सोशल मीडिया क्वीन, और फिर हुआ ये...
X
By Gopal Rao

Urfi Javed : मुंबई I सोशल मीडिया पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अटपटे लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अखबार से लेकर पन्नी और घास तक के बने कपड़े एक्ट्रेस ट्राई कर चुकी हैं, जिसकी वजह से वो खूब हैडलाइन्स में भी रही हैं। ऐसे में अब एक बार से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनके कपड़े ही हैं मगर थोड़ा मामला हर बार से अलग है। लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस अपने कपड़ों और हील्स की वजह से गिर जाती हैं, जिसकी वजह से उनका सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। लोग खूब रिएक्शन्स दे रहे हैं।

वीडियो में उर्फी जावेद को टॉप और जीन्स में देखा जा सकता है। इसमें देख सकते हैं कि एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देती हैं और बाद में फैन की रिक्वेस्ट पर फोटो क्लिक करवाती हैं। तभी अचानक वो खड़ी-खड़ी गिर जाती हैं। इस दौरान उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। फिर वो जैसे-तैसे उठने की कोशिश करती हैं लेकिन उनकी ड्रेस हील में फंसी होती है, जिसके चलते उठने में भी दिक्कत होती है। इसके बाद लोग उन्हें पकड़कर उठाते हैं और ये सारा वाकया कैमरे में कैद हो जाता है। उर्फी जावेद का वीडियो सामनो आने के बाद लोग उनका और उनकी ड्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘औव… नजर लग गई।’ दूसरे ने लिखा, ‘और कितना गिरोगी?’ तीसरे ने लिखा, ‘देश के लोगों लाइक करके जाओ’। इसी तरह से लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नीचे देखें वीडियो...

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story