Urfi Javed Pizza Bikini Top: ओ भाई, उर्फी ने पिज्जा खाते-खाते बना डाली पिज्जा की अतरंगी ड्रेस, नए कारनामे ने फिर मचाया कहर...

Urfi Javed Pizza Bikini Top : मुंबई I उर्फी जावेद का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार उर्फी जावेद ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखकर कुछ लोगों का तो खून ही खोल उठा है। उर्फी जावेद कब-क्या-किस चीज की ड्रेस पहन लें, उसके बारे में कोई नहीं जानता है।
उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपना नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उर्फी ने ब्रालेट की जगह पर जिस चीज का यूज किया है, उसे देखकर आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे। उर्फी ने ब्रालेट की जगह पर पिज्जा के स्लाइस का यूज किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह पिज्जा को जहां एक तरफ ब्रालेट बनाकर पहने नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह पिज्जा खाती भी दिख रही हैं। बता दें कि उर्फी ने पिज्जा के दो पीस को एक धागे की मदद से ब्रालेट बनाकर कैरी किया है। इसके साथ उर्फी ने जालीदार शॉर्ट स्कर्ट कैरी की है। अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उर्फी ने रेड लिपस्टिक लगाई है। नीचे देखें वीडियो...
उर्फी जावेद का लुक देखकर जहां, कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई उन्हें देखकर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'एक्स्ट्रा चीज कहां है?' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'शिट मैन पिज्जा ऑर्डर करती थी अब नहीं खा पाउंगी।' एक ने गुस्से में लिखा, 'खाने की इज्जत कर पागल कभी किसी को खाना नसीब नहीं होता है।' ऐसे कई और कमेंट उर्फी के इस वीडियो पर आ रहे हैं।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
-
Home
-
Menu
