Urfi Javed New Look : उर्फी जावेद के नए लुक को देख हो जायेंगे रौंगटे खड़े, VIDEO देख कहेंगे OMG!

Urfi Javed New Look : उर्फी जावेद के नए लुक को देख हो जायेंगे रौंगटे खड़े, VIDEO देख कहेंगे OMG!
X
Urfi Javed New Look

Urfi Javed New Look : मुंबई। उर्फी जावेद अपने अजीबो-गरीब फैशन के लिए जानी जाती है। आय दिन उर्फी किसी न किसी चीज के कपड़े पहन लेती हैं और लोगों को हैरान कर देती हैं। एक्टिंग में किस्मत ने साथ नहीं दी तो उर्फी ने फैशन में अपना ऐसा दिमाग लगाया कि आज वह ग्लैमर वर्ल्ड का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, उर्फी जावेद के लेटेस्ट वीडियो में खूबसूरती और पल भर में यह खूबसूरती दानव का रूप कैसे ले लेती है यह दिखलाने की कोशिश करती हैं उनके वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

दरअसल, उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक दिखाया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में एक्ट्रेस खतरनाक लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा है, "मेरे अंदर के शैतान को बाहर निकालना है।" क्लिप में उर्फी जावेद अब तक के सबसे खतरनाक और यूनिक लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बिना ब्रालेट के ब्लेजर के साथ पैंट पहना है। साथ ही पूरी बॉडी में पैंट कराया है। उर्फी ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी से पूरा किया है। बालों को भी अलग ढांग में स्टाइल किया है। कुल मिलाकर उर्फी का ये लुक देख फैंस शॉक हो गए हैं। उर्फी जावेद का ये लुक देख लोग हैरान हैं। कुछ तो वीडियो के कमेंट बॉक्स में हनुमान चालीसा भी पढ़ते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, 'अब रात में नींद नहीं आएगी।' एक ने लिखा, 'बहुत ही बुरे लग रहे हो कसम से।' एक और ने कहा, 'पाताल लोक की अप्सरा।' नीचें देखिए वीडियो...

Tags

Next Story