Begin typing your search above and press return to search.

Urfi Javed News: उर्फी जावेद ने छोड़ा इस्लाम धर्म, बन गईं गीता भारद्वाज? वजह जान रह जाएंगे हैरान...

Urfi Javed News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल उर्फी जावेद ने छोड़ा इस्लाम धर्म, बन गईं गीता भारद्वाज? नीचें जानिए क्या रही ऐसी वजह...

Urfi Javed News: उर्फी जावेद ने छोड़ा इस्लाम धर्म, बन गईं गीता भारद्वाज? वजह जान रह जाएंगे हैरान...
X
By Gopal Rao

Urfi Javed News: मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर-एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. जिसके चलते कई बार हद से ज्यादा रिवीलिंग ड्रेस पहन लेती हैं. उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेस को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल भी होती हैं लेकिन अब उर्फी अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर नहीं, बल्कि उर्फी जावेद को लेकर हाल ही में दावा किया गया था कि वह मुसलमानों का नाम खराब कर रही हैं और इसलिए उन्हें इस्लाम धर्म से निकाल दिया गया है. इसके साथ ही कहा गया कि उनका नाम गीता भारद्वाज रखा दिया गया है. नीचें पढ़िए पूरी खबर...

जानकरी के मुताबिक, उर्फी जावेद को लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि उर्फी जावेद ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब कर रही हैं. उर्फी जावेद खुद कहती हैं कि वह कुरान और इस्लाम को नहीं मानती हैं. उनको फैशन सेंस और बयान इस्लाम धर्म के खिलाफ है. फैजान अंसारी ने दावा किया कि उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी और मौलानाओं को पत्र लिखकर मांग की है कि उर्फी जावेद को आधिकारिक तौर पर इस्लाम धर्म से बेदखल कर दिया जाए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि उर्फी जावेद का इस्लाम धर्म से कोई लेना-देना नहीं है और उनका नया नाम गीता भारद्वाज है. इसके बाद तो हंगामा मच गया. नीचें पढ़िए उर्फी जावेद ने क्या कहा,फैजान अंसारी के दावे पर...

आप को ये भी बता दें कि, उर्फी जावेद ने फैजान अंसारी के दावे के बाद चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस्लाम धर्म से बेदखल और नाम बदलने को लेकर कहा है, 'मैंने बहुत पहले ही खुद से ही धर्म छोड़ दिया था. अब ये बातें कौन बना रहा है? मैं किसी धर्म का पालन नहीं करती हूं.' उर्फी जावेद ने गीता भारद्वाज नाम किए जाने पर कहा, 'ये किसने कहा? ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है. ये लोग खुद ही गढ़ रहे हैं. मैं किसी धर्म को नहीं मानती. मैं नास्तिक हूं. तो आप मुझे कहां से निकालोगे? जिस जगह पर मैं पहले से हूं ही नहीं, वहां से कैसे निकालोगे?'

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story